LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

आज की खाना छोड़ दे ये कुछ चीजें, वरना जवानी में ही टूटने लगेगी हड्डियां

आज की खाना छोड़ दे ये कुछ चीजें, वरना जवानी में ही टूटने लगे

Side Effects Of Low Calcium: शरीर के बेहतर कामकाज के लिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना जरूरी है, हड्डियों को तगड़ा रखने के लिए कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मगर आप जो रोजाना कुछ चीजें खा रहे हैं, वो आपकी हड्डियों को कमजोर बना रही हैं।

नमकीन खाद्य पदार्थ

नमक पेशाब के जरिए कैल्शियम उत्सर्जन को बढ़ाता है, जिससे समय के साथ हड्डियों के घनत्व में कमी आती है। चिप्स, प्रोसेस्ड मीट, डिब्बाबंद सूप और फास्ट फूड जैसे खाद्य पदार्थों से बचें क्योंकि इनमें सोडियम ज्यादा होता है।

Diarch GO

शुगरी सॉफ्ट ड्रिंक

कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो शरीर में कैल्शियम-फॉस्फोरस के बैलेंस को बिगाड़ सकता है, जिससे हड्डियों में कमजोरी आ सकती है।

शराब

अधिक शराब का सेवन कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकता है और हड्डियों को कमजोर कर सकता है, जिससे फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

NSIT
Nsmch

कैफीन

कैफीन कैल्शियम अवशोषण में कमी का कारण बन सकता है। अधिक मात्रा में कॉफी या कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने से हड्डियों के घनत्व पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

रेड और प्रोसेस्ड मीट

लाल मांस का अधिक सेवन से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है, जिससे आगे चलकर हड्डियों और जोड़ों की बीमारियां हो सकती हैं।

मीठे स्नैक्स

मीठी चीजों के अधिक सेवन से कैल्शियम अवशोषण कम होता है और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा होता है। केक, कैंडी और कुकीज जैसी चीजों से बचें।

ऑक्सलेट-रिच फूड्स

पालक, बीट्स और कुछ नट्स में ऑक्सलेट होते हैं, जो कैल्शियम से बंध सकते हैं और इसके अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं, जिससे हड्डियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।