LATEST NEWS

  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी 15 दिनों में एक्शन-टेकन रिपोर्ट
  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

Jharkhand Weather: झारखंड में आने वाला है जल सैलाब, आज और कल राज्य के कल जिलों में भारी बारिश की आशंका

Jharkhand Weather: झारखंड में आने वाला है जल सैलाब, आज और कल

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है, और अगले कुछ दिनों में रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। आज 25 और कल 26 सितंबर को विशेष रूप से भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से रांची, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और कई अन्य जिलों में लागू है।

विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में वज्रपात और तेज हवाएं भी संभावित हैं। झारखंड के दक्षिणी भागों में 26 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले शामिल हैं।

कैसा रहने वाला दिन भर का मौसम

झारखंड में आज सुबह का तापमान 23°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 26°C जैसा महसूस हो सकता हैं। सुबह में बारिश की संभावना 100% है, और हवा की गति 8 km/h रहेगी। दोपहर में तापमान 24°C रहेगा। 12km/h की गति के साथ हवा चलेगी। वही शाम में  तापमान 24°C तक पहुंच जाएगा। इस वक्त 100% बारिश की संभावना है और हवा की गति 13 km/h रहने की संभावना है। रात में बारिश की हल्की बौछार होगी और तापमान 23°C  रहेगा। 

अक्टूबर में झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है?

सितंबर का महीना खत्म होने में महज 1 हफ्ते से भी कम का समय बचा है। अगर हम अगले महीने यानी अक्टूबर में झारखंड के मौसम की बात करें तो ये गर्म रहने वाला है। औसत तापमान 21°C से 28°C बीच रहेगा।  अक्टूबर के महीने में झारखंड में लगभग 3 से 8 दिनों की बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch