LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

झारखंड में शिवराज सिंह चौहान का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर किया कड़ा प्रहार

झारखंड में शिवराज सिंह चौहान का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, भ

Jharkhand news: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, भाजपा के चुनाव प्रभारी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए हैं। लातेहार जिले के महुआडांड़ में आयोजित परिवर्तन यात्रा के दौरान चौहान ने भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में अनियमितता और सरकार की नीतियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

मनरेगा घोटाले का आरोप

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का पैसा दलालों की जेब में चला गया है, जबकि यह पैसा ग्रामीण गरीबों के रोजगार के लिए था। उन्होंने कहा, "दिल्ली से मोदी जी मनरेगा का पैसा भेजते हैं, ताकि गरीबों को रोजगार मिल सके, लेकिन यह पैसा दलालों की जेब में जा रहा है।" उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार आने पर मनरेगा के घोटालों की जांच करवाई जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।

कांस्टेबल भर्ती में 15 बच्चों की मौत का मुद्दा

शिवराज सिंह चौहान ने कांस्टेबल भर्ती में 15 बच्चों की मौत को लेकर भी हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के सपने तोड़ रही है और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण यह हादसा हुआ। युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया गया है, और 15 बच्चों की जान चली गई," चौहान ने कहा।

NSIT
Nsmch

विकास के वादे और हेमंत सरकार पर आरोप

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार के वादों को अधूरा बताया और कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए 2000 रुपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार आने पर हर गरीब को पक्का मकान, सोलर पैनल, और मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा।" चौहान ने कहा कि भाजपा लाडली लक्ष्मी योजना लाकर बेटियों को सशक्त बनाएगी और किसानों के लिए छोटे बांधों का निर्माण किया जाएगा ताकि उनके खेतों तक पानी पहुंचे।

झारखंड को बर्बाद करने का आरोप

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और झामुमो गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार झारखंड को बर्बाद कर चुकी है। उन्होंने कहा, "झारखंड के लोगों को बिजली और शुद्ध पानी नहीं मिल रहा। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता।" चौहान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत झारखंड को हजारों करोड़ रुपये दिए थे, ताकि राज्य के गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचे, लेकिन यह पैसा भी हेमंत सोरेन की सरकार ने हड़प लिया।

मनरेगा की जांच का वादा

शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया कि वह मनरेगा के पैसे की जांच के लिए टीम भेजेंगे और दोषी दलालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं मनरेगा का भी मंत्री हूं, और इसकी जांच करवाऊंगा। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी होगी।"