LATEST NEWS

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

  • India vs France
  • India vs France: फ्रांस में दूध 158 रुपये लीटर, पेट्रोल 200 पार! भारत से कितनी महंगी है जिंदगी?

Ranchi News: सांप से भी खतरनाक निकले मधुमक्खी! एक ही परिवार के 4 लोगों की ले ली जान, जानें पूरा मामला

Ranchi News: सांप से भी खतरनाक निकले मधुमक्खी! एक ही परिवार

झारखंड न्यूज। झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला सामने आया है। जहां तुपुदाना में मधुमक्खियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को डंक मारा, जिसे सभी की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला की 2 बेटी और उसी के फैमिली का एक अन्य बच्चा शामिल है। बता दें कि घटना बीते शनिवार की है। जब मृतक महिला ज्योति गाड़ी अपनी दो बेटियों के साथ अपने मायके गई थी, जो रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के हरदाग गाढ़ा टोली में स्थित है। औरत सभी बच्चों के साथ नहाने के लिए चुआ पर गई थी। तभी अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर दिया।

मामले पर मृत महिला के पति सुनील बारला ने बताया कि डंक लगने की वजह से उसके दोनों बेटियों की मौत गांव में ही हो गई। वहीं गंभीर स्थिति में ज्योति और रोहन गाड़ी को रांची के रिम्स हॉस्पिटल भेजा गया। हालांकि, किसी कारणवश वहां उन्हें जगह नहीं मिली, जिसके बाद दोनों को तुरंत निजी अस्पताल तुपुदाना में भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई।

कोसांबी गांव में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में ज्योति गाड़ी (उम्र 24 वर्ष), बेटी मोनिका बारला (उम्र 5 वर्ष),बेटी मुनिया बारला (उम्र 1 वर्ष) और रोहन गाड़ी शामिल है। बता दें कि जैसे ही बीते रविवार को चारों को शव कोसांबी गांव पहुंचा। चारों तरफ मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो केंद्रीय सदस्य सुशील पाहन समेत कई लोग पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री से सहायता दिलवाने की भी बात की। बता दें कि मधुमक्खी के डंक में फॉर्मिक एसिड पाया जाता है। ये ठीक उसी तरह का होता है, जैसे लाल चिटिंयों में पाया जाता है। इसके ज्यादा मात्रा में होने से शरीर में तेज जलन पैदा होती है।