LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंची इलेक्शन कमीशन की टीम, 2 दिन में होंगे 5 बैठक, जानें पूरा प्लान

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा

Jharkhand assembly elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज सुबह झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची पहुंची है। इस दौरान शहर के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर सभी का स्वागत किया। बता दें कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम के लोग 23 और 24 सितंबर को राजधानी रांची के अलग-अलग समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेने वाली है। मामले पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि मुख्य चुनाव आयोग की टीम चुनावी तैयारियों के मद्देनजर 2 दिन तक 5 बैठकों में शामिल होगी।

रांची में 2 दिन चलने वाले चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा अलग-अलग सेंट्रल एजेंसी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। जो आगामी चुनाव को बेहतर तरीके से पूरा करने की प्लानिंग करेंगे।

एक साथ हो सकते हैं महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव

सभी राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12-12 मिनट का टाइम दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रांची में बैठक करने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की टीम आगामी 27-28 सितंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग एक ही वक्त में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव पूरा करना चाहती है।  

NSIT
Nsmch