LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

jharkhand election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले CM सोरेन ने पीएम को लिखा खत, कर दी इतनी बड़ी मांग

jharkhand election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले CM सो

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर राज्य के लिए बड़ी आर्थिक मांग की है। इस पत्र में सीएम सोरेन ने झारखंड के बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की मांग की है, जो उनका दावा है कि केंद्र सरकार से राज्य को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस राशि से राज्य को विकास के नए पथ पर ले जाया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने पत्र में लिखा कि उनकी मांग केवल न्याय की है, विशेषाधिकार की नहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड ने अपने राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया है और अब यह जरूरी है कि राज्य के संसाधनों और अधिकारों का उचित उपयोग हो। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्पेशल स्टेटस या केंद्र से अतिरिक्त बजट नहीं मांग रहे, बल्कि केवल झारखंड का हक मांग रहे हैं।

झारखंड के शिक्षा और हेल्थ में खर्च होगी राशि

सोरेन ने आगे कहा कि अगर यह राशि राज्य को मिल जाती है, तो इससे झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा, रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, और युवाओं को उचित भत्ते दिए जाएंगे। साथ ही, वह पर्यावरण, आदिवासी समुदायों और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने पर भी ध्यान देंगे। हेमंत सोरेन द्वारा पीएम मोदी को लिखा गया पत्र राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, और इससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य और केंद्र सरकार के बीच वित्तीय मुद्दों पर संघर्ष बढ़ सकता है।

हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

बता दें कि कल एक सभा में हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि था अगर हम महिलाओं के लिए कुछ करते हैं तो वो कहते हैं कि हम वोट के लिए कर रहे हैं। अगर उन्हें इस बात से भी दिक्कत है तो क्या करें। हेमंत ने ये बात तब कही जब वो महिलाओं को माइंया योजना के तहत दिए जाने वाले राशि का दोगुनी करने की बात कर रहे थे।

NSIT
Nsmch