LATEST NEWS

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

  • India vs France
  • India vs France: फ्रांस में दूध 158 रुपये लीटर, पेट्रोल 200 पार! भारत से कितनी महंगी है जिंदगी?

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: भैया हो, बहुत पानी बढ़ हई हो… राघोपुर नाव हादसे का खौफनाक VIDEO, 26 सेकेंड

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड पहुंचे चिराग पासवान, जानें पूरा कार्यक्रम, क्या होने वाला है खास?

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड पहुंचे चिराग पासवान

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लग गई है। इसी कड़ी में लोजपा-आर के मुखिया चिराग पासवान झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं। बता दें कि चिराग यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जहां वो 23 सितंबर को लातेहार और पलामू में कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा वो 29 सितंबर को धनबाद और फिर अगले महीने 6 अक्टूबर को जमशेदपुर में कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

बता दें कि साल के अंत में झारखंड में 81 विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही यह तय करने वाली है कि वह गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या फिर स्वतंत्र रूप से। हालांकि, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वो पार्टी तो मजबूत करने पर जोर देंगे। इसलिए चुनावी राज्य में अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेकर चुनावी जमीन मजबूत करने में लगी है।

लोजपा-आर का लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन

बता दें कि केंद्र सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी की हिस्सेदारी है। उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सभी सीटों पर चुनाव जीता था। इसके बाद अब उनकी नजरें झारखंड विधानसभा चुनाव पर भी टिकी है। इसलिए चिराग चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से पहुंच चुके हैं।

NSIT
Nsmch

तिरुपति में लड्डू के विवाद पर बोले चिराग

चिराग पासवान ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने उस दौरान तिरुपति में लड्डू के विवाद पर कहा कि घटना चिंताजनक है और निंदनीय भी है। इसकी वजह से करोड़ों लोगों के आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।