LATEST NEWS

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

Indian Railways: अब दिल्ली जाना होगा आसान! गोड्डा से देवघर और गिरिडीह होते हुए नई ट्रेन सेवा शुरू

Indian Railways

Indian Railways: गोड्डा से दिल्ली के बीच वाया देवघर और न्यू गिरिडीह एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का शुभारंभ 9 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे दिल्ली स्थित रेल भवन से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन गोड्डा से दिल्ली तक की यात्रा को सरल बनाएगी और क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन साधन बनेगी।

रेलवे ने इस ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है, जिसके अनुसार यह ट्रेन हर बुधवार सुबह 10 बजे गोड्डा स्टेशन से प्रस्थान करेगी। हंसडीहा, ककनी, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, न्यू गिरिडीह, जमुआ, कोडरमा, गया, डेहरी ओन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, और टुंडला होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन के महत्वपूर्ण स्टॉपेजों की बात करें तो यह दोपहर 12 बजे जसीडीह पहुंचेगी, 12:45 बजे मधुपुर, और 1:40 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन सोमवार को दिल्ली से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे जसीडीह और 3:45 बजे गोड्डा पहुंचेगी।

यह गोड्डा से खुलने वाली 14वीं ट्रेन होगी, जबकि दिल्ली के लिए यह दूसरी ट्रेन है। इस नई ट्रेन के शुभारंभ से देवघर और मधुपुर के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि अब उनके पास सप्ताह के सातों दिन दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पहले, बुधवार को जसीडीह और मधुपुर से दिल्ली जाने वाली कोई ट्रेन नहीं होती थी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से जसीडीह से गिरिडीह के लिए पहली बार सीधी ट्रेन भी उपलब्ध होगी। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि गिरिडीह में रेल सेवा शुरू हुए 150 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां से सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब, गोड्डा से दिल्ली वाया गिरिडीह ट्रेन सेवा शुरू होने से गिरिडीह के लोगों को पहली बार दिल्ली तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के यात्री रेल यात्रा के अनुभव को और सरल व सुविधाजनक बना सकेंगे। इस नई ट्रेन सेवा से न केवल क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि गोड्डा, देवघर, मधुपुर, और गिरिडीह के यात्रियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण परिवहन साधन साबित होगा

NSIT
Nsmch