LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

Jharkhand: RJD ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कसी कमर, राज्य के 2 जिलों से करेंगे शुरुआत, जानें पूरी बात

Jharkhand: RJD ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कसी

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी चुनावी तैयारियों की शुरुआत चतरा और पलामू से करने का फैसला किया है। पार्टी 28 सितंबर को चतरा और 29 सितंबर को पलामू में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। इस बात की जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों में झारखंड और बिहार राजद के कई बड़े नेता शामिल होंगे, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए प्रेरित करेंगे।

सम्मेलन में शिरकत करेंगे ये नेता

राजद के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव के अनुसार, इन कार्यकर्ता सम्मेलनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार के पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव, जहानाबाद से सांसद सुरेंद्र यादव और नेता अभय कुशवाहा शामिल होंगे। इसके अलावा, झारखंड के श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान, महिला राजद अध्यक्ष रानी कुमारी, और युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव समेत कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का संदेश भी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा, जो चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर

राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव खुद इन सम्मेलनों की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि इन्हें सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके। कैलाश यादव ने बताया कि राज्य में विधानसभा चुनाव बहुत करीब हैं, और संभव है कि अगले महीने चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दे। इसके मद्देनजर, राजद ने 10 अगस्त से ही जिलों में संवाद कार्यक्रम शुरू कर दिया है, जिसमें संगठन के नेता कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

पलामू और चतरा में राजद का मजबूत आधार

कैलाश यादव ने यह भी बताया कि पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों का समाजवादी विचारधारा से गहरा जुड़ाव रहा है। इन इलाकों में राजद की विचारधारा का लंबे समय तक प्रभाव रहा है और यहां के लोग पार्टी का समर्थन करते आए हैं। कार्यकर्ता सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के संदेश को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे और उन्हें चुनावी अभियान में पूरी ताकत से जुटने का निर्देश देंगे। राजद के इन सम्मेलनों से झारखंड में पार्टी की चुनावी गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत हो रही है, और इसके जरिए राजद अपने मजबूत गढ़ों में संगठन को फिर से सक्रिय करने का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch