LATEST NEWS

  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक लगाई अर्जी
  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

Bihar Political News: जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी, बाढ़ प्रभावित गांवों में देर से आने पर ग्रामीणों ने सुनाई खरी खोटी लगाए मुर्दाबाद के नारे

पंकज मिश्रा के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा

Bihar Political News:बाढ़ पीड़ितों का सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर से जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा. राहत नहीं मिलने से नाराज लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर  नारेबाजी की. बाढ़ प्रभावित गांवों में देर से आने पर  ग्रामीणों ने खरी खोटी जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा को सुनाई और उनके सामने हीं  मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिया. विधायक इसके बाद वहां से कटते नजर आए. 

बता दें रून्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बागमती तटबंध के ध्वस्त होने से 35 गांवों की लगभग दो लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में आ चुकी है. यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब बेलसंड प्रखंड के मधकौल और सौली तथा रून्नीसैदपुर प्रखंड के तिलकताजपुर और खड़हुआ गांव के समीप तटबंध टूट गए इस बाढ़ ने न केवल स्थानीय जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया , बल्कि सैकड़ों परिवारों को अपने घरों से पलायन करने पर मजबूर कर दिया.

बाढ़ के पानी ने कई गांवों में प्रवेश कर लिया है, जिससे लोगों को ऊंचे स्थानों, तटबंधों या एन एच-77 पर शरण लेने की आवश्यकता पड़ी . इससे प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को अपने मवेशियों की सुरक्षा और चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, बाढ़ के कारण सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है.

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर से जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने उनपर उनके गांव में हीं राहत सामग्री बांटने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजीकी. बाढ़ प्रभावित गांवों में देर से आने पर  ग्रामीणों ने विधायक जी से सवाल जवाब भी किया. और पंकज मिश्रा को जमकर खरी खोटी सुनाई और मुर्दाबाद के नारे लगाए.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अविनाश कुमार