LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

सारण जिलाधिकारी ने दी चेतावनी, कहा स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

सारण जिलाधिकारी ने दी चेतावनी, कहा स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रा

CHAPRA : एक तरफ जहाँ बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बवाल मचा है। वहीँ सारण के जिलाधिकारी ने इसे लेकर नया फरमान जारी कर दिया है। दरअसल सारण जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर यदि आप बिना जानकारी के भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं तो अब आप सावधान हो जाए। ऐसा करने पर सारण जिला प्रशासन अब आप पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है। 

इस संबंध में सोमवार को सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा की  जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ गलत एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों को जागरूक करने को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। 

Diarch GO

दरअसल जिले के ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतिया फैली हुई है जैसे स्मार्ट मीटर तेज चलता है। वहीं अन्य तरह की भ्रांतियों को दूर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अनावश्यक रूप से स्मार्ट मीटर को लेकर गलत जानकारियां फैलाने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।

छपरा से शशि की रिपोर्ट