LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

NAWADA NEWS : आंगनबाड़ी में छिपकली वाली खिचड़ी खाकर 12 बच्चों की बिगड़ी हालत, आनन फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

IN NAWADA, Anganwadi children admitted in hospital

NAWADA :  नवादा प्रखंड के महुली आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन में छिपकली गिर गया था और वही खाना यहां बच्चों को परोस दिया गया। नतीजा यह हुआ कि जहरीला भोजन खाकर12 बच्चे बीमार हो गए। सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी बच्चा खतरा से बाहर बताया गया है। इसके अलावा एक महिला भी विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़ी है।  

जानकारी के अनुसार महुली गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में आज शनिवार के दिन खिचड़ी बना था और इस खिचड़ी में छिपकली कहीं से आकर गिर गई और वही विषाक्त भोजन खाने से सभी बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों की उम्र 3 से पांच साल के बीच में है। वहीं 26 वर्षीय महिला भी उस विषाक्त खिचड़ी खाने से बीमार पड़ी है। 

Diarch GO

डॉक्टरों की टीम सर्जिकल वार्ड में सभी बच्चों का इलाज कर रही है। जानकारी मिलते ही डीपीओ निरुपमा शंकर सदर अस्पताल पहुंचकर बच्चों से बातचीत की है। जहां डीपीओ के द्वारा बताया गया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर है। सेविका और सहायिका की लापरवाही की बात सामने आई है और इसकी भी जांच की जाएगी.लेकिन दोनों के द्वारा बहादुरी का काम भी किया गया है कि सभी लोगों को तुरंत समय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

REPORT - AMAN SINHA