LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

बक्सर के कांट में लगेगा जेके सीमेंट का नया प्लांट, 2025 तक शुरू होगा उत्पादन....लोगों को मिलेगा रोजगार

बक्सर के कांट में लगेगा जेके सीमेंट का नया प्लांट, 2025 तक श

बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित कांट गांव में जेके सीमेंट कंपनी अपना नया प्लांट स्थापित करने जा रही है। इसके लिए 65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पहले ही पूरा हो चुका है, और बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए एनओसी भी जारी कर दी है। योजना के अनुसार, यह प्लांट 2025 के अंत तक उत्पादन शुरू कर देगा। जेके सीमेंट का यह 44वां प्लांट होगा और इसकी सालाना उत्पादन क्षमता करीब 30 लाख टन होगी, जिससे क्षेत्र में लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। बक्सर के उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल के अनुसार जेके सीमेंट के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठकों के बाद परियोजना से संबंधित सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया है। यह प्लांट ब्रह्मपुर के कांट और रधुनाथपुर के बीच स्थित 65 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाएगा, जहां ग्रे सीमेंट का उत्पादन होगा। अनुमानित लागत 588 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसमें कंपनी क्षेत्र के विकास के लिए भी निवेश करेगी।

जेके सीमेंट न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी, बल्कि स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए भी काम करेगी। प्लांट क्षेत्र में 33 प्रतिशत भूमि पर ग्रीन पट्टी विकसित की जाएगी और कंपनी अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत सड़क और अस्पताल का निर्माण भी करेगी। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कंपनी 20 मेगावाट बिजली बिहार सरकार से खरीदेगी और 490 लीटर भूजल का उपयोग करेगी।

बक्सर में जेके सीमेंट का यह पहला प्लांट होगा, जहां ग्रे सीमेंट का उत्पादन किया जाएगा। यह एक ग्राइंडिंग यूनिट होगी, जिसके लिए कच्चा माल (क्लिंकर) मध्य प्रदेश के पन्ना प्लांट से लाया जाएगा। प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 30 लाख टन सालाना होगी और कंपनी की योजना के तहत 2025 के अंत तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में जेके सीमेंट की वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 24 मिलियन टन है, जिसे बढ़ाकर 30 मिलियन टन करने की योजना है। इस विस्तार के लिए कंपनी लगभग 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसका एक हिस्सा बक्सर के कांट में भी लगाया जाएगा।