LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

JAMUI NEWS : फर्जी आईपीएस के बाद अब वर्दी पहने फर्जी सिपाही पकड़ाया, तीन साल से कर रहा था गार्ड की नौकरी

JAMUI NEWS : फर्जी आईपीएस के बाद अब वर्दी पहने फर्जी सिपाही

JAMUI : जमुई में कुछ दिन पहले आईपीएस की वर्दी पहने 18 साल के कमलेश मांझी को पकड़ा गया था। साधारण कद काठी वाले कमलेश की चर्चा देश भर में हुई थी। अब यहां वर्दी और नकली पिस्टल के साथ एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक का नाम सौरभ राय उर्फ सोनल राय बताया गया है। 

मामला जयनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मामले में डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि थाने को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर इलाके में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई और उक्त व्यक्ति को रजिस्ट्री कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी ने बताया कि अपने मालिक के कहने पर उसने पुलिस की वर्दी पहनी और नकली पिस्टल रखा। पुलिस ने उसके पास से वर्दी और नकली पिस्टल बरामद की है। सौरभ ने बताया कि वह पिछले तीन साल से बॉडीगार्ड की नौकरी कर रहा था।

फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले जमुई जिले में पुलिस ने आपीएस के वर्दी में घूम रहे मिथलेश मांझी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था।

NSIT
Nsmch