LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

GOPALGANJ NEWS : चेतावनी के बाद बारिश से बचाव के लिए नहीं की गई तैयारी, सदर अस्पताल पानी में डूबा, इमरजेंसी वार्ड के बाहर घुटने भर पानी

GOPALGANJ NEWS : चेतावनी के बाद बारिश से बचाव के लिए नहीं की

GOPALGANJ :  शुक्रवार की देर रात से हो रही बारिश ने नगर परिषद और अस्पताल प्रशासन की पोल खोल दी है l आलम यह हैं कि बारिश के पानी पूरे शहर समेत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लबालब भर गई है।।जिसके कारण आम से लेकर खास तक के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन हो या फिर नगर परिषद् के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है। पानी की वजह से चाहे अस्पताल हो या फिर शहर के मोहल्ले, हर जगह बारिश पानी ही पानी नजर आ रही है। 

दरअसल सदर अस्पताल परिसर में हर जगह घुटने तक पानी बह रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी वार्ड के बाहर और अंदर की है। जहां लबालब पानी भरने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।  मरीजों को स्ट्रेचर पर या जुगाड़ सिस्टम से गोद में रखकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया जा रहा है। 

Diarch GO

इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने के लिए मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के अंदर भी झील जैसा नजारा है। यहां मरीजों के बेड के नीचे पानी बह रहा है। इमरजेंसी वार्ड के अंदर रखे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अन्य मशीन सब कुछ पानी में डूब गया है। मरीज के परिजन पानी में ही खड़े रहने को विवश है। पानी में मरीजों के इस्तेमाल किए सीरिंज और अन्य सर्जिकल आइटम बह रहे हैं। जिससे दूसरे मरीजों में इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। 

मॉडल हॉस्पीटल घोषित है सदर अस्पताल

इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजनों ने बताया कि गोपालगंज सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल घोषित किया गया है। बावजूद यहां के हालत बदतर है। वहीं, सदर अपस्तल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अविनाश पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के अंदर और बाहर दोनों जगह पानी भर गया है। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि ये लो लैंड  और ड्रेनेज सिस्टम खराब होने की वजह से अक्सर बारिश होने से पानी भर जाता है। उन्हें मरीजों के इलाज करने में परेशानी होती है। लेकिन पानी भरने के बावजूद मरीजों का इलाज नहीं रोका जा सकता है।

REPORT - MANAN AHMAD