LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News रोहिणी आचार्या छपरा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगी दौरा

Rohini Acharya Chapra Tour

Bihar News: बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. सारण में कई गांव जलमग्न हो गए हैं. वहीं सारण से लोकसभा की चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्य का छपरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आज यानी  29 सितंबर को सारण जिले के छपरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी. रोहिणी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी है.  रोहिणी ने बताया कि वे सुबह 10:30 बजे पटना आवास से प्रस्थान करेंगी और बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगी.

रोहिणी छपरा की बाढ़ प्रभावित महिलाओं से बातचित करेंगी. आचार्य छपरा शहर के साधुलाल पृथ्वीचंद उच्च विद्यालय के पास के क्षेत्रों में जाएंगी. जहां उनकी टीम द्वारा बाढ़ राहत और रिलीफ कैंप का संचालन किया गया था.  वे विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं से संवाद और संपर्क करेंगी.

रोहिणी राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद करेंगी.आचार्या माला गांव भी जाएंगी. यहां वे एक कार्यक्रम में भाग लेंगी और इसके बाद वे पटना लौट आएंगी.

NSIT
Nsmch

बता दे रोहिणी आचार्य ने सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने हराया था. चुनाव हारने के सात दिनों बाद रोहिणी सिंगापुर वापस लौट गई थीं.