LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

PATNACITY में बाढ़ के बाद अब डेंगू का कहर, एक मरीज की मौत, 16 से ज्यादा लोग भर्ती

PATNACITY में बाढ़ के बाद अब डेंगू का कहर, एक मरीज की मौत, 1

PATNACITY : पटना सिटी में डेंगू का कहर जारी है। सोमवार की शाम नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। डेंगू वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि खगड़िया जिला का 45 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में  रविवार को भर्ती कराया गया था। जिसने इलाज के दौरान सोमवार की शाम दम तोड़ दिया। 

मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मरीज काफी सीरियस हालत में आया था। जिसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि  मेडिसिन विभाग के 50 बेड वाले डेंगू वार्ड में फिलहाल दो पुरुष, छह महिलाएं व पीडियाट्रिक डेंगू वार्ड में आठ मरीज समेत कुल 16 मरीज भर्ती है। 

Diarch GO

वहीं दूसरी ओर एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू के 76  सैंपल की जांच में 19 डेंगू संक्रमित मरीज मिले है। विभागाध्यक्ष डॉ प्रो संजय कुमार ने बताया कि ओपीडी में इलाज़ कराने आए मरीजों में 76  का सैंपल डेंगू जांच के लिए आया था। इसमें 19 की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है।