LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar weather: बिहार में नहीं बरसेंगे बादल, उमस वाली गर्मी से लोग परेशान, मॉनसून की बेरुखी से किसानों के निकल रहे आंसू

Bihar weather: बिहार में नहीं बरसेंगे बादल, उमस वाली गर्मी स

Patna: बिहार में उमस भरी गर्मी लोगों के छक्के छुड़ाने लगी है.  सुबह और शाम को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है लेकिन दिन चढ़ते हीं पसीना निकलना शुरु हो जा रहा है.  मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मॉनसून टर्फ जा रही है.  इससे  मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई इलाकों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी.

बिहार में पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को भी  तापमान मेंबढ़ोतरी हो सकती है. आज बिहार में बारिश की संभावना कम है.मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आकाश में हल्के मध्यम स्तर के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम हीं है. 

17 सितम्बर के बाद मॉनसून की विदाई होने लगती है.  मानसून लौट रहा है मौसम विभाग के अनुसार आर्द्रता वाली  हवाएं चलेगीं लेकिन इन हवाओं में उतनी क्षमता नहीं है कि घने बादल बन सकें. अब लोगों को हथिया नक्षत्र से कुछ उम्मीद है. माना जाता है कि हथिया नक्षत्र में बारिश होती है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना में आज यानी शनिवार को  भी तेज धूप रहेगी और आसमान साफ रहेगा हालांकि, कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. लोग उमस वाली गर्मी से परेशान रहेंगे.मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आने वाले 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, मधुबनी , दरभंगा में तापमान में वृद्धि होगी. तापमान का पारा चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी भी बढ़ेगी.

NSIT
Nsmch

मॉनसून जाने वाला है. लेकिन बिहार में जितनी बारिश होनी चाहिए वह नहीं हुई है. ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई है. धान के फसल पर इसका असर पड़ रहा है. कृषक चिंतित हैं अगर अब बारिश नहीं हुई तो क्या होगा.