LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Big Breaking: सहारा निवेशकों का पैसा होगा वापस,अब 50 हजार रुपए तक का मिलेगा रिफंड,ऐसे करें आवेदन

Big Breaking: सहारा निवेशकों का पैसा होगा वापस,अब 50 हजार रु

पटना: सहारा इंडिया समूह की चार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज में देशभर के लगभग 10 करोड़ निवेशकों का करीब एक लाख करोड़ रुपये फंसा हुआ है। इनमें से बिहार के 33 हजार निवेशकों के लगभग 410 करोड़ रुपये भी फंसे हुए हैं। सहारा में फंसे हजारों निवेशकों के लिए खुशकबरी है, सरकार ने उनके लिए बड़ा निर्णय लिया है.आप https://mocresubmit.crcs.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

केंद्र सरकार ने इस समस्या को हल करने के लिए कदम उठाए हैं। हाल ही में, कुछ निवेशकों को उनकी जमा राशि में से 10 हजार रुपये वापस मिले हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है, जिससे निवेशकों में उम्मीद जगी है। वित्त विभाग ने इस संबंध में निवेशकों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।

सहारा इंडिया समूह ने सीआरसी सहारा रिफंड पोर्टल जारी किया है, जिसके माध्यम से निवेशक अपनी बकाया राशि का दावा कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने इस पोर्टल के बारे में जानकारी देने के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर निर्देश जारी किए हैं। यह पोर्टल उन सभी खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी जमा राशि वर्षों से फंसी हुई है।

बहुत से खाताधारक अपनी मेहनत की कमाई सहारा इंडिया में जमा कर चुके थे। समय पर भुगतान न मिलने के कारण कई परिवारों की योजनाएँ प्रभावित हुई हैं। 

NSIT
Nsmch

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को निर्देश दिया कि वह अपने शीर्ष अधिकारियों और मौजूदा शेयरधारकों की जानकारी प्रदान करे और उन संपत्तियों की सूची भी उपलब्ध कराए जिन्हें बेचकर 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। अदालत ने कहा कि इन संपत्तियों को बेचकर प्राप्त धनराशि को सेबी-सहारा रिफंड खाते में जमा किया जाना चाहिए ताकि निवेशकों का पैसा लौटाया जा सके।

सहारा इंडिया समूह में फंसे हजारों निवेशकों के पैसे निकालने का रास्ता साफ हो गया है