LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Flipkart Sale: बिग बिलियन डेज सेल की हुई शुरूआत, I-Phone 15 Pro की कीमत जान हो जाएंगे खुश

Flipkart Sale: बिग बिलियन डेज सेल की हुई शुरूआत, I-Phone 15

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल शुरू हो चुका है। इस दौरान अगर आप भी I-Phone लेना का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी न्यूज है। वहीं, प्लेटफॉर्म ने मोटोरोला, पोको, शाओमी और वनप्लस के फोन पर बहुत सारे डील्स का खुलासा किया है। यह अब पुष्टि कर चुका है कि आईफोन 15 मॉडल भी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान बड़ी छूट प्राप्त करेंगे, आइए जानते हैं डिटेल में...

फ्लिपकार्ट ने आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मिलने वाली डील्स का खुलासा कर दिया है। जल्द ही आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस पर मिलने वाली डील्स का भी खुलासा हो जाएगा। फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 15 प्रो ऑफर के बाद 89,999 रुपए की कीमत पर मिलेगा। सेल में आईफोन 15 प्रो मैक्स का ऑफर प्राइस 99,999 रुपए रखी गई है। 5000 का बैंक डिस्काउंट और 5000 का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ लेने के बाद फोन को आप 89,999 रुपए पर खरीद सकेंगे।

बता दें कि आईफोन 15 प्रो की 128 जीबी मॉडल की ओरिजिनल कीमत 1,09,900 है। यानी साल में फोन पर 19,901 रुपए का डिस्काउंट मिल सकेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट VIP कस्टमर्स को अलग से 2000 रुपए एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 15 प्रो मैक्स ऑफर के बाद 1,09,900 रुपए की कीमत पर मिलेगा। दरअसल सेल में आईफोन 15 प्रो मैक्स ऑफर प्राइस 1,19,999 रुपए रखी गई है। ग्राहक 5000 रुपए का बैंक डिस्काउंट और 5000 रुपए का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ लेने के बाद फोन को 1,09,900 में खरीद सकते हैं।

 बता दें कि आईफोन प्रो मैक्स की 256 जीबी मॉडल की ओरिजिनल कीमत 1,34,900 है। यानी सेल में फोन पर 14,109 के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। ध्यान रखें कि आप यह एक्सचेंज बोनस ऑफर तभी दावा कर पाएंगे, जब आप आगामी दिवाली सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नियमित एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठाएंगे। इसके अतिरिक्त, यदि आप एक्सचेंज ऑफर का दावा नहीं भी करते हैं, तो भी आपको बहुत अच्छा सौदा मिल रहा है क्योंकि तब कीमत 94,999 होगी।

NSIT
Nsmch