LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BABA BAGESHAWAR : गया पहुंचे बाबा बागेश्वर, कहा - हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए भारत के लोगों को करना होगा यह काम, आम लोगों के पास जाएंगे

BABA BAGESHAWAR : गया पहुंचे बाबा बागेश्वर, कहा - हिन्दू राष

BODHGAYA : बोधगया प्रवास कर रहे बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छुआछूत और ऊंच नीच का भाव खत्म हो जाए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो यह संभव नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि इसके लिए वे प्रयास करेंगे और आम लोगों तक जाएंगे। वैसे लोगों के पास पहुंचेंगे जो उनके पास नहीं आ पाते हैं। 

मालूम हो कि कल देर शाम को बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री सड़क मार्ग से बोध गया पहुंचे थे यहां वे एक रिसोर्ट में प्रवास कर रहे हैं। यहां उनका दो दिनों का कार्यक्रम है। रिसोर्ट में ही अपने भक्तों से मिलेंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे। दरबार लगाने की अनुमति नहीं मिली है क्योंकि यहां पर पितृपक्ष मेला में काफी भीड़ पूर्व से ही है। बाबा यहां करीब 200 भक्तों के पूर्वजों का पिंडदान कराएंगे। 

गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तों के पूर्वजों का पिंडदान कराने और भागवत कथा सुनाने के लिए बोधगया पहुंचे हैं। भागवत कथा का ऑनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा। बाबा उन्हीं भक्तों के पूर्वजों का पिंडदान कराने के लिए आए हैं जिन्होंने पूर्व से 55 हजार रुपए की पर्ची कटवा रखी है।

REPORT - SANTOSH KUMAR