LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Indian Cricket Team: कौन है इंडियन क्रिकेट टीम का गजनी? इस शो में भारतीय क्रिकेटर्स करेंगे खुलासा

Indian Cricket Team: कौन है इंडियन क्रिकेट टीम का गजनी? इस श

Indian Cricket Team: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का प्रोमो आते ही दर्शकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। खासतौर पर जब भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सितारे शो में नजर आए, तो फैंस की बेताबी और बढ़ गई। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं।

प्रोमो वीडियो में अर्चना पूरन सिंह जब मेहमानों से पूछती हैं कि टीम में 'गजनी' कौन है, तो सभी हंसने लगते हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अरे यार," जिसके बाद शिवम दुबे ने मजाक में कहा, "थोड़ा टॉस के टाइम पर नाम भूल जाते हैं।" सूर्यकुमार यादव ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, "नहीं, नहीं, नाम तो नहीं भूलते, कॉइन ही भूल जाते हैं।"

Diarch GO

यह हल्की-फुल्की मस्ती और क्रिकेटर्स के आपसी संवाद ने प्रोमो में जान डाल दी है। इससे पहले के एक प्रीव्यू वीडियो में भी रोहित शर्मा ने अपने 'गजनी' टाइटल को लेकर मस्ती भरा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "यह असली टाइटल है मेरा।" वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, "रोहित शर्मा की वाइब ही अलग है," तो दूसरे ने कहा, "ये एपिसोड देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"

द ग्रेट इंडियन कपल कपिल शो का सीजन 2 पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है, और अब क्रिकेट सितारों की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया है। शो का यह एपिसोड दर्शकों के बीच हंसी की लहरें पैदा करने के लिए तैयार है। प्रोमो में दिखाई गई मजेदार बातें और क्रिकेटर्स की मस्ती ने फैंस के दिलों में जगह बना ली है, और अब हर कोई बेसब्री से इस एपिसोड का इंतजार कर रहा है

NSIT
Nsmch