LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Panchayat 4: पंचायत 4 को लेकर नया अपडेट, इस महीने होगी रिलीज

फेमस एक्टर जितेंद्र कुमार, जो अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' के लिए मशहूर हैं, ने हाल ही में राजस्थान में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स 2025 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी कि 'पंचायत' का चौथा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है।

Panchayat 4

Panchayat 4: फेमस एक्टर जितेंद्र कुमार, जो अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में राजस्थान में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स 2025 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी कि 'पंचायत' का चौथा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है।

ग्रीन कार्पेट पर जितेंद्र कुमार का बयान

ब्लैक टक्सीडो सूट में नजर आए जितेंद्र कुमार ने आईफा 2025 के ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं आईफा टीम को 25 साल पूरे करने पर बधाई देना चाहता हूं। आईफा में डिजिटल अवार्ड्स और कलाकारों को सम्मानित होते देखना बहुत अच्छा लगा।"

उन्होंने राजस्थान में आईफा का आयोजन होने पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि आईफा का आयोजन राजस्थान में हो रहा है, जहां से मैं ताल्लुक रखता हूं। सभी सितारों और फिल्म एक्टर्स को दर्शकों से बहुत प्यार मिलेगा, मैं इसकी गारंटी दे सकता हूं। जयपुर के लोग रत्न हैं।"

'पंचायत 4' पर दिया लेटेस्ट अपडेट

'पंचायत' के चौथे सीजन पर अपडेट देते हुए जितेंद्र कुमार ने कहा, "'पंचायत' के चौथे सीजन पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि शो जल्द ही रिलीज होगा।" पिछले साल अक्टूबर में सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसकी झलक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में सीरीज के सेट और कलाकारों की झलक देखी गई थी।

NSIT
Nsmch

'पंचायत' की कहानी

'पंचायत' वेब सीरीज अभिषेक (जितेंद्र कुमार) के जीवन पर आधारित है, जिसे फुलेरा गांव में ग्राम पंचायत का सचिव नियुक्त किया जाता है। गांव के जीवन से नाखुश अभिषेक पंचायत ऑफिस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देता है।सीरीज में जितेंद्र कुमार के अलावा रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाए हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

'पंचायत' ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर सीरीज है। इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसकी स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी है। फैंस को बेसब्री से 'पंचायत' के नए सीजन का इंतजार है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।