LATEST NEWS

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 में विधायक जी के डांस ने लूट लिया महफिल! जीत की खुशी में ऐसे झूम के नाचे की सोशल मीडिया पर आग की तरह हो गए वायरल

Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 का वायरल डांस सीन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। विधायक जी, भूषण और बिनोद के डांस स्टेप्स बन चुके हैं चर्चा का विषय।

 Panchayat Season 4
पंचायत सीजन 4 डांस बना राजनीति का रंगमंच- फोटो : social media

Panchayat Season 4: TVF की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत जब भी लौटती है, अपने साथ एक नई सोशल मीडिया बहस भी लेकर आती है। 24 जून 2025 को पंचायत सीजन 4 के रिलीज होते ही ऐसा ही नज़ारा फिर से देखने को मिला। इस बार चर्चा का केंद्र है – एक ऐसा डांस सीन, जो हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है।

वायरल डांस सीन: शादी-बारात का मूड, पंचायत की स्क्रिप्ट

इस सीजन के आख़िरी एपिसोड में दिखाया गया डांस सीन बेहद आम होने के बावजूद असाधारण बन चुका है। विधायक जी, भूषण, विनोद और माधव मिलकर ऐसे नाचते हैं जैसे किसी गाँव की शादी में बैंड के साथ खुद को पूरी तरह भुला दिया गया हो।

यहां कोई सिंक्रोनाइज़ कोरियोग्राफी नहीं, बल्कि आम जनता की रील-लायक मस्ती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भूषण उर्फ़ बनराकस अपने जीत के जोश में झूमते दिखते हैं, जबकि विनोद बाइक एक्सीलेटर की नकल करते हुए झुककर डांस कर रहे हैं। वहीं विधायक जी अपने चश्मे को हवा में उछालते हैं – जो इस सीक्वेंस को और भी मेमेबल बना देता है।

NSIT
Nsmch

बनराकस का MJ मूव और सोशल मीडिया की दीवानगी

दुर्गेश कुमार की तरफ से निभाया गया बनराकस का किरदार, इस सीन में माइकल जैक्सन के एक सिग्नेचर स्टेप को करता दिखाई देता है। इसी पर एक यूज़र ने मजाक में लिखा – “MJ, ये तो आउट ऑफ सिलेबस आ गया!”। यह दिखाता है कि कैसे सादगी से भरी पंचायत की दुनिया भी अब ग्लोबल पॉप कल्चर की भाषा बोलने लगी है।पंकज झा की ओर से निभाए गए विधायक जी के डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई है। किसी ने लिखा – “लड़कों को डांस करने के लिए किसी स्टेप की ज़रूरत नहीं होती।”

‘देख रहा बिनोद’ से ‘चश्मा उछाल विधायक

हर सीजन की तरह इस बार भी पंचायत अपने साथ कुछ अविस्मरणीय पलों को लेकर आई है। पहले सीजन में “देख रहा है बिनोद”, दूसरे में “खेलते रहिए मीटिंग मीटिंग” और अब इस सीजन में यह डांस सीन – ये दर्शाता है कि TVF ने दर्शकों की नब्ज़ पहचान ली है।यह सीन न केवल मनोरंजक है बल्कि भारतीय राजनीति के हास्य पक्ष को भी सामने लाता है। नाचते विधायक, झूमते नेता, और साथ में गांव की सादगी – यह सब मिलकर पंचायत को ‘जमीन से जुड़ी सीरीज’ की पहचान दिलाते हैं।

पंचायत 4 की कहानी में राजनीति और रियलिज़्म का संगम

हालांकि पूरा सीजन आम जीवन की तरह सरलता से आगे बढ़ता है, लेकिन आखिरी एपिसोड में आए ट्विस्ट ने दर्शकों को झकझोर दिया है। यहां से साफ़ होता है कि अगला सीजन सिर्फ मजाक और मीम्स का नहीं बल्कि राजनीति की गंभीर लड़ाई का मंच बनने वाला है।यह सीन न केवल अगले सीजन की झलक देता है बल्कि यह भी बताता है कि पंचायत अब केवल हास्य प्रधान नहीं, बल्कि सामाजिक वास्तविकताओं को भी गहराई से छूने वाली सीरीज बन चुकी है।