LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

'लोग पीएम मोदी और शाहरुख खान तक को नहीं बख्शतें', जानें किस बात पर उर्वशी रौतेला ने दिया ऐसा जवाब

उर्वशी रौतेला ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया पर ट्रोल होने के बाद ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने पीएम मोदी और शाहरुख खान तक के ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए कहा, "लोग किसी को नहीं बख्शते।"

'लोग पीएम मोदी और शाहरुख खान तक को नहीं बख्शतें', जानें किस
urvashi rautela- फोटो : social media

Urvashi rautela News: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों चर्चा में हैं, और इसकी दो बड़ी वजहें हैं। पहली, उनकी फिल्म 'डाकू महाराज' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 105 करोड़ का कलेक्शन करना। दूसरी वजह है उनका सैफ अली खान पर हुए हमले पर दिया गया बयान, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

सैफ अली खान पर हमले के बयान से उड़ी खिल्ली

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर जब उर्वशी रौतेला से सवाल किया गया, तो उन्होंने इस घटना पर अफसोस तो जताया, लेकिन बीच में अपनी कीमती घड़ियों के बारे में बताने लगीं। इसके बाद, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और उनकी खूब खिल्ली उड़ाई गई।

ट्रोलर्स को उर्वशी का जवाब

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "अब आप बोलेंगे कि मैं सही उत्तर नहीं दे रही, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, और मेरे फेवरेट सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान तक को लोग ट्रोल करते हैं। तो फिर इसमें क्या किया जा सकता है?"

NSIT
Nsmch

यूजर्स का रिएक्शन और ट्रोलिंग जारी

उर्वशी के इस बयान के बाद भी यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना जारी रखा। एक यूजर ने कॉमेंट किया, "वाह, क्या जवाब दिया है... मतलब कुछ भी!" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "इसकी हरकतों के हिसाब से इसे KRK सूट करेगा।"

अस्पताल में भर्ती उर्वशी की मां

इन सबके बीच, उर्वशी ने अपनी मां की एक तस्वीर हॉस्पिटल से शेयर की है और अपने फैंस से उनकी जल्दी रिकवरी के लिए दुआ करने की अपील की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी मां को क्या हुआ है और किस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।