LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

फैंस से शुरू हुई थी लव स्टोरी, अब कोर्ट की दहलीज पर खत्म होगी, विवाह के 27 साल बाद सुपर स्टार की पत्नी ने मांगा तलाक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और 'तमिलागा वेट्री कजम' के प्रमुख थलपति विजय के निजी जीवन से एक बड़ी खबर आ रही है। शादी के 27 साल बाद उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

फैंस से शुरू हुई थी लव स्टोरी, अब कोर्ट की दहलीज पर खत्म होग

N4N Desk - साउथ के सुपरस्टार और 'तमिलागा वेट्री कजम' (TVK) पार्टी के प्रमुख विजय एक बड़े पारिवारिक विवाद में घिर गए हैं। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने विवाह के 27 साल बाद तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। संगीता ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत याचिका दायर कर विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विशेष विवाह अधिनियम के तहत मांगी गई आजादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है। यह धारा मुख्य रूप से एडल्टरी (Adultery) से संबंधित है। इसके अनुसार, यदि पति या पत्नी अपनी शादी के बाहर किसी अन्य व्यक्ति के साथ स्वेच्छा से शारीरिक संबंध (Sexual Relationship) बनाते हैं, तो दूसरा पक्ष इसके आधार पर जिला न्यायालय में तलाक की याचिका दायर कर सकता है।

फैंस से किया था विवाह, अब टूटेगा रिश्ता

विजय और संगीता की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है। संगीता विजय की बहुत बड़ी फैन थीं और इसी प्रशंसकों वाले रिश्ते ने बाद में प्यार और विवाह का रूप लिया था। 27 साल तक साथ रहने के बाद इस जोड़ी का टूटना उनके लाखों प्रशंसकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

राजनीतिक करियर के बीच पारिवारिक कलह

विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेट्री कजम (TVK) लॉन्च की है और साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने के लिए उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दिया था। ऐसे समय में जब वे जनता की सेवा के लिए नई पारी शुरू कर रहे हैं, इस पारिवारिक विवाद ने उनकी छवि और निजी जीवन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिल्म 'जन नायगन' और कानूनी पचड़ा

विजय ने अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायगन' के ऑडियो लॉन्च पर एक्टिंग छोड़ने का भावुक फैसला सुनाया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म भी फिलहाल कानूनी मुश्किलों में फंसी हुई है और अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। एक तरफ प्रोफेशनल लाइफ में कानूनी बाधाएं और दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में तलाक का मामला, थलपति विजय के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

एक्टिंग से रिटायरमेंट और भविष्य की राह

विजय ने साफ किया था कि वे भविष्य में एक पूर्णकालिक राजनेता के रूप में काम करना चाहते हैं। सुपरस्टार के इस बड़े फैसले के बाद उनकी निजी जिंदगी में आए इस मोड़ ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। फिलहाल विजय की टीम या उनकी पत्नी की ओर से इस तलाक याचिका पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



Diarch GO