LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

स्त्री 2, भेड़िया और एबीसीडी 2 के संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्तार, महिला सिंगर ने लगाया यौन शोषण का आरोप

स्त्री 2 और भेड़िया जैसी फिल्मों के संगीतकार सचिन सांघवी पर मौका देने के बहाने युवती से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

स्त्री 2, भेड़िया और एबीसीडी 2 के संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्

N4N Desk - स्त्री 2, भेड़िया, एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन संगीत से दर्शकों का मनोरंजन करनेवाले सिंगर व म्यूजिशियन सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिन के खिलाफ एक महिला ने म्यूजिक एल्बम में काम देने और शादी का वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 

मामले में पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि 'स्त्री 2' और 'भेड़िया' जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सचिन सांघवी को गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
 
 अधिकारी ने बताया कि 20 साल की उम्र की शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह फरवरी 2024 में सांघवी के संपर्क में आई थी और उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा था। 

अधिकारी ने बताया कि गायक-संगीतकार ने कथित तौर पर उसे अपने म्यूजिक एल्बम में मौका देने का वादा किया था और उन्होंने फोन नंबर एक्सचेंज किए।
 कई बार यौन शोषण का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि सचिन सांघवी ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया, जहां उन्होंने पहले शादी का प्रस्ताव रखा और कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद कंपोजर को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
 
सचिन जिगर के नाम से फेमस

NSIT
Nsmch

सचिन सांघवी, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने काम के लिए मशहूर लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रीतम के सहायक के रूप में की थी और फिर जिगर सरैया के साथ मिलकर अपनी खुद की संगीतकार जोड़ी बनाई। 

दोनों ने साथ में सचिन-जिगर ने 'जीने लगा हूं' (रमैया वस्तावैया), 'सुन साथिया' (एबीसीडी 2), 'चुनर' (एबीसीडी 2), 'अपना बना ले' (भेड़िया), और 'माना के हम यार नहीं' (मेरी प्यारी बिंदु) जैसे चार्टबस्टर्स बनाए हैं।