LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Shefali Jariwala Passes Away: शेफाली जरीवाला थी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, अपने पीछे छोड़ गई इतनी कमाई

Shefali Jariwala Passes Away: शेफाली जरीवाला करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थी। उन्होंने कई शो किया। वहीं आज 42 की उम्र में शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Shefali Jariwala
Shefali Jariwala- फोटो : social media

Shefali Jariwala Passes Away:  'कांटा लगा' फेम अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का शनिवार को अचानक निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेवुए मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर की जानकारी सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।

19 साल में हुई फेमस 

शेफाली जरीवाला ने 2002 में महज 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल की वजह से वह ‘थॉन्ग गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने कई अन्य म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और रियलिटी शोज में हिस्सा लिया।

Diarch GO

सलमान के साथ फिल्म में आई थी नजर 

शेफाली 2004 में फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में अपने पति पराग त्यागी के साथ भाग लिया था और 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री कर फिनाले तक का सफर तय किया था।

कितनी करोड़ की थी मालकिन 

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली जरीवाला की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) थी। वह एक्टिंग, डांस, रियलिटी शोज, वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत उपस्थिति थी। जहां प्रायोजित पोस्ट के ज़रिए भी वह अच्छी आय अर्जित करती थीं।

NSIT
Nsmch

चर्चे में रहती थी शेफाली 

शेफाली की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। उन्होंने पहले मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से विवाह किया था जो ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की और दोनों कई टीवी शोज में साथ नजर आए।शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।