LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Shefali Jariwala Passes Away: शेफाली जरीवाला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने, किस कारण गई 'कांटा लगा' गर्ल की जान, जानिए

Shefali Jariwala Passes Away: शेफाली जरीवाला अब पंचतत्व में विलीन हो गई है। वहीं शेफाली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आया है। 27 जून की रात में 42 साल की उम्र में शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Shefali Jariwala
Shefali Jariwala postmortem report- फोटो : social media

Shefali Jariwala Passes Away: फेमस अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 27 जून की रात उनकी मौत की खबर ने फिल्मी दुनिया के साथ साथ पूरी दुनिया को हिला दिया। वहीं 28 जून को अभिनेत्री का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से हुआ।  ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली को उनके डांस और अभिनय के लिए खूब सराहा गया था।

मौत की वजह पर राय सुरक्षित

मुंबई पुलिस के मुताबिक, शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने फिलहाल मौत के कारण पर राय सुरक्षित रखी है। पुलिस ने एहतियातन आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे उन्हें अभिनेत्री की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Diarch GO

प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध बात नहीं

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक प्राकृतिक मौत प्रतीत हो रही है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। अब तक अभिनेत्री के पति पराग त्यागी, घरेलू स्टाफ समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मौत के दिन शेफाली के घर पूजा थी जिसके कारण उन्होंने व्रत रखा था। हालांकि शेफाली ने दोपहर में एंटी एजिंग दावा लिया था।

पति ने अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के मुताबिक शेफाली को उनके पति पराग त्यागी ने मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही फोरेंसिक मोबाइल यूनिट और पुलिस टीम शेफाली के अंधेरी स्थित अपार्टमेंट ‘गोल्डन रेज-वाई’ में पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि 10 से 11 बजे के बीच अचानक शेफाली कांपने लगी और जमीन पर गिर गई इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

NSIT
Nsmch

ओशिवारा में हुआ अंतिम संस्कार

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। अंतिम यात्रा उनके अंधेरी स्थित आवास से निकली। जिसमें उनके पति पराग त्यागी, मां सुनीता जरीवाला सहित परिवार के अन्य सदस्य और कई करीबी दोस्त शामिल हुए। गायिका सुनिधि चौहान, मीका सिंह, शहनाज गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा समेत कई टीवी व फिल्म जगत की हस्तियों ने श्मशान घाट पहुंचकर शेफाली को अंतिम विदाई दी।