LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Shefali Jariwala Passes Away: अधूरे सपने के साथ शेफाली ने दुनिया को कहा अलविदा, 13 की उम्र में जो दिल में थी चाहत वो 42 साल की उम्र में रही अधूरी

Shefali Jariwala Passes Away: अधूरे सपने और आखिरी चाहत के साथ शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। है। शेफाली की मौत ने फिल्मी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है...

Shefali Jariwala Passes Away
Shefali Jariwala Passes Away- फोटो : social media

Shefali Jariwala Passes Away: ‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है। सिर्फ 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शुक्रवार देर रात सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने भी इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

सोशल मीडिया पर शोक की लहर

सोशल मीडिया पर शेफाली के फैंस इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उनके पुराने पोस्ट पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई फैंस कमेंट में यह भी पूछते नजर आए कि कहीं यह कोई अफवाह या प्रैंक तो नहीं।

Diarch GO

अधूरा रह गया मां बनने का ख्वाब

शेफाली अपने एक इंटरव्यू में बता चुकी थीं कि वह कई सालों से एक बच्चा गोद लेना चाहती थीं और इसके लिए कोशिशें भी कर रही थीं। लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया। शेफाली बचपन से ही एक बच्चे को गोद लेना चाहती थी। जब वो 13-14 साल की थी तब से ही उन्होंने एक बच्चे को गोद लेने का सपना देखा था। 

निजी जीवन पर एक नजर

शेफाली ने 2004 में म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से शादी की थी, जो बाद में तलाक में खत्म हुई। तलाक के दौरान शेफाली ने हरमीत पर कई आरोप भी लगाए थे। बाद में 2015 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की। शेफाली ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन किया था।

NSIT
Nsmch

‘कांटा लगा’ से मिली थी जबरदस्त पहचान

हालांकि शेफाली ने फिल्मों और टीवी शोज में ज्यादा काम नहीं किया, लेकिन 2002 में आए उनके म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद वह ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे शोज में भी नजर आईं। शेफाली के निधन से बॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।