LATEST NEWS

  • Vijay Sinha
  • विजय सिन्हा का विपक्ष पर तीखा हमला ‘नायक बनने चले थे, जनता ने खलनायक बनने लायक भी नहीं

  • नवरात्रि पर मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, बोले- भक्तों को नहीं होनी चाहिए परेशानी, पुलिस की आंखो से बचना होगा मुश्कील
  • नवरात्रि पर मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, बोले- भक्तों को नहीं होनी चाहिए परेशानी, पुलिस

  • Patna High Court: बिहार में टेंडर घोटाले पर हाईकोर्ट ने सुनया खरी खरी, ‘मोहरा’ कौन, पर्दे के पीछे का किंगपिन कौन? ED-SVU की जांच पर उठाए ये सवाल
  • Patna High Court: बिहार में टेंडर घोटाले पर हाईकोर्ट ने सुनया खरी खरी, ‘मोहरा’ कौन, पर्दे के पीछे

  • Railway Recruitment 2026 : रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देखने वालों को झटका, भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदला
  • Railway Recruitment 2026 : रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देखने वालों को झटका, भर्ती परीक्षा का

  • Bihar Police
  • Bihar Police:बिहार में पुलिसिंग का डिजिटल स्ट्राइक, अब नक्शे पर दिखेगी हर थाने की सीमा, वारदात के बाद

इस गाने ने बढ़ाई रैपर बादशाह की मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस की तैयारी, देश छोड़कर भागने पर लगी रोक!

रैपर बादशाह के 'टटीरी' गाने में अश्लीलता और नाबालिगों के गलत चित्रण पर हरियाणा पुलिस ने FIR दर्ज की है। गायक की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं और लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस गाने ने बढ़ाई रैपर बादशाह की मुश्किलें, पुलिस ने जारी किय

N4N desk -  मशहूर रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके हालिया रिलीज हुए विवादित गीत 'टटीरी' को लेकर हरियाणा की पंचकूला पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने न केवल इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है, बल्कि गायक की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना भी शुरू कर दिया है। प्रशासन अब बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया में है, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें। 

शिक्षा के माहौल को बिगाड़ने का गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार, इस गाने के वीडियो में शिक्षा और स्कूलों के प्रति बेहद नकारात्मक नजरिया पेश किया गया है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को अपना स्कूल बैग फेंकते और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही, गाने में 'बादशाला' जैसे शब्दों का उपयोग कर शिक्षण संस्थानों के माहौल को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। पुलिस का मानना है कि इस तरह का चित्रण समाज और बच्चों के मानस पर बुरा प्रभाव डालता है। 

Diarch GO

महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग

गाने के बोल में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक, अशोभनीय और अश्लील शब्दों का भारी इस्तेमाल पाया गया है। इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो की शूटिंग के दौरान जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस और एक सरकारी स्कूल परिसर का उपयोग किया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या इन सरकारी संपत्तियों के उपयोग के लिए सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति ली गई थी। अनुमति न होने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

यूट्यूब से हटाया गया गाना, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नोटिस

पंचकूला पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से इस विवादित गीत को तत्काल प्रभाव से 'टेकडाउन' करवा दिया गया है। इसके साथ ही, अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया हैंडल्स को भी नोटिस जारी किए गए हैं ताकि इस आपत्तिजनक वीडियो के प्रसार को पूरी तरह रोका जा सके। पुलिस की टीमें डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए इस गाने से जुड़ी रील्स और शॉर्ट वीडियो को भी हटवाने का प्रयास कर रही हैं। 

गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित, रील बनाने वालों को चेतावनी

पंचकूला पुलिस ने बादशाह को तत्काल पेश होने के लिए विधिवत नोटिस जारी कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस विवादित गाने पर रील बनाने या इसे साझा कर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वाले आम सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के बाद पुलिस अब अगले कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।