LATEST NEWS

  • Bihar News : ‘मोदी का बाप भी जेल जाएगा’ वाले बयान पर गरमाई राजनीति, मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा- सार्वजनिक रूप से माफी मांगे खड़गे
  • Bihar News : ‘मोदी का बाप भी जेल जाएगा’ वाले बयान पर गरमाई राजनीति, मंत्री संतोष कुमार सुमन

  • Bihar News : KYP योजना से संवर रहा युवाओं का भविष्य, पश्चिम चंपारण के वरुण देव कंप्यूटर सीखकर बने शिक्षक
  • Bihar News : KYP योजना से संवर रहा युवाओं का भविष्य, पश्चिम चंपारण के वरुण देव कंप्यूटर सीखकर

  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप
  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क

  • Mallikarjun Kharge
  • नीतीश कुमार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे... श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न दिलाएगी कांग्रेस

  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस में भिड़े BJP और JDU नेता
  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस

Ramayana Movie: रामायण’ का भोजपुरी ट्रेलर वायरल! फैंस बोले- रवि किशन की आवाज में सुनना है राम

Ramayana Movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ का फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानें फैंस की प्रतिक्रिया और फिल्म की रिलीज से जुड़ी

Ramayana Movie

Ramayana Movie: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का एक भोजपुरी डब्ड ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, यह ट्रेलर फिल्म के मेकर्स की तरफ से जारी नहीं किया गया है। इसे फैंस ने खुद तैयार किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भोजपुरी ट्रेलर को फैंस ने दिया खूब प्यार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर तेजी से शेयर किया जा रहा है। भोजपुरी अंदाज में डायलॉग सुनकर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि वह रावण की आवाज में रवि किशन को भोजपुरी अंदाज में डायलॉग बोलते हुए सुनना चाहता है। वहीं एक अन्य यूजर ने भोजपुरी ट्रेलर को अलग स्तर का बताया। कुछ फैंस का मानना है कि अगर फिल्म का आधिकारिक भोजपुरी डब तैयार किया जाता है और इसे यूपी-बिहार जैसे बड़े भोजपुरी दर्शक वर्ग के बीच सही तरीके से प्रमोट किया जाता है, तो फिल्म को काफी फायदा मिल सकता है।

NSIT
Nsmch

क्या मेकर्स जारी करेंगे भोजपुरी वर्जन?

फिलहाल ‘रामायण’ के भोजपुरी वर्जन को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वायरल वीडियो केवल फैंस की ओर से तैयार किया गया है।हालांकि, सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया के बाद यह सवाल जरूर उठ रहा है कि क्या फिल्म के निर्माता भोजपुरी दर्शकों के लिए इसका आधिकारिक डब जारी करने पर विचार करेंगे।

‘रामायण’ के बजट पर यश ने दी सफाई

फिल्म के बजट को लेकर भी काफी समय से चर्चा है। यश ने ‘आप की अदालत’ में कथित 4,000 करोड़ रुपये के बजट पर बात करते हुए इसे गलतफहमी बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4,000 करोड़ रुपये सिर्फ फिल्म बनाने का खर्च नहीं है। इसमें फिल्म के दोनों हिस्सों की रिलीज और प्रमोशन से जुड़े खर्च भी शामिल हैं। यश ने यह भी बताया कि बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में ग्लोबल रिलीज के लिए प्रमोशन पर भी काफी बड़ा खर्च किया जाता है।

दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला हिस्सा 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की बात कही गई है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग हिंदी में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग भाषाओं में डबिंग के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि अलग-अलग भाषाओं में डायलॉग का लिप-सिंक बेहतर तरीके से किया जा सके। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या ‘रामायण’ को भोजपुरी में भी आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाता है या वायरल फैन-मेड ट्रेलर तक ही यह चर्चा सीमित रहती है।