Kubbra Sait Story: एक रात दोस्त के साथ सोने के बाद प्रेगनेंट हो गई ये एक्ट्रेस, जानें कौन है वह जो वन नाइट स्टैंड की वजह से हो परेशान

Kubbra Sait Story: ओटीटी स्टार कुब्रा सैत ने हाल ही में खुलासा किया कि एक वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं और उन्होंने अबॉर्शन का फैसला लिया. जानिए उनका यह साहसिक अनुभव और इससे जुड़े मानसिक पहलू.

Kubbra Sait Story
ओटीटी स्टार कुब्रा सैत - फोटो : social media

Kubbra Sait Story:कुब्रा सैत, जिन्हें ओटीटी पर "सेक्रेड गेम्स" जैसी सीरीज से पहचान मिली, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना एक ऐसा अनुभव साझा किया, जो समाज के सामने एक महिला की चुप्पियों और फैसलों की सच्चाई को उजागर करता है.उन्होंने बताया कि कैसे एक वन नाइट स्टैंड के बाद वो अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी का शिकार हुईं और कैसे उन्होंने अबॉर्शन का कठिन फैसला अकेले लिया.

अंडमान की यात्रा और एक फैसला

कुब्रा सैत ने खुलासा किया कि जब वह 30 साल की उम्र में अंडमान ट्रिप पर गई थीं, तो उन्होंने वहां स्कूबा डाइविंग की और अपने एक दोस्त के साथ कुछ ड्रिंक्स लिए.उस रात दोनों के बीच वन नाइट स्टैंड हुआ, जिसे उस समय उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में लिया.कुछ दिन बाद उन्हें अचानक महसूस हुआ कि कुछ असामान्य हो रहा है. उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, जो पॉजिटिव निकला.

Diarch GO

अंदर से टूटना और एक कठिन निर्णय

कुब्रा कहती हैं जब मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं, तो मैं खुद को अंदर से खोखला महसूस कर रही थी. मैं तय नहीं कर पा रही थी कि क्या इस प्रेग्नेंसी के साथ जी पाऊंगी.”उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे उस समय एक मां बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं, न ही परिस्थितियां उनके अनुकूल थीं. इसीलिए, उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ही अबॉर्शन करवाने का फैसला लिया. उन्होंने यह पूरा निर्णय अकेले लिया, किसी को कुछ नहीं बताया. बाद में केवल एक दोस्त को बताया और रो पड़ीं. कुब्रा ने यह भी कहा मैं उस अनुभव से गुज़री, मैंने सीखा और मैं आज भी उससे जुड़ी भावनाओं को महसूस करती हूं, लेकिन मुझे पछतावा नहीं है."