LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो से ₹40 लाख चोरी करने वाला ऑफिस बॉय गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए इस तरकीब का किया इस्तेमाल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय आशीष बुटीराम सायल के रूप में हुई है, जो पिछले नौ साल से प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो में ऑफिस बॉय के रूप में काम कर रहा था।

प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो से ₹40 लाख चोरी करने वाला ऑफिस
Pritam Chakraborty- फोटो : social media

Pritam studio: मुंबई की मलाड पुलिस ने संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो से ₹40 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले ऑफिस बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार 8 दिनों तक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चोरी की गई रकम का 95% हिस्सा बरामद कर लिया है।

ऑफिस बॉय की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय आशीष बुटीराम सायल के रूप में हुई है, जो पिछले नौ साल से प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो में ऑफिस बॉय के रूप में काम कर रहा था। 4 फरवरी को उसने प्रीतम के घर सामान पहुंचाने के बहाने स्टूडियो से ₹40 लाख रुपये से भरा बैग चुराया और फरार हो गया।

आरोपी ने कैसे की ऑटोरिक्शा बदलकर भागने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। आरोपी ने चोरी के बाद कई ऑटो रिक्शा बदले। उसने पहले कांदिवली में ऑटो पकड़ी, फिर पैदल चलते हुए मार्वे रोड से दूसरी ऑटो ली। इसके बाद आरोपी ने मलवनी, चारकोप, और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक ऑटो बदल-बदल कर यात्रा की। रातभर आरोपी लगातार ऑटो बदलता रहा, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था।

जम्मू-कश्मीर में छिपा था आरोपी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी जम्मू-कश्मीर में छिपा हुआ है। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम वहां पहुंची और दो दिन की तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी में ₹34,15,000 कैश बरामद किया। इसके अलावा, आरोपी ने चोरी के पैसे से ₹2,87,000 का आईफोन और लैपटॉप खरीदा था, जिसे भी जब्त कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch

मामले की आगे की जांच

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बाकी बचे पैसे की तलाश में जुटी हुई है।