LATEST NEWS

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

Kota Srinivasa Rao Died: तेलुगू सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता का निधन! 83 साल की उम्र में हो गई लंबी बिमारी से मौत

Kota Srinivasa Rao Died: तेलुगू सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानिए उनके जीवन, करियर और यादगार फिल्मों के बारे में।

Kota Srinivasa Rao Died
कोटा श्रीनिवास राव का निधन- फोटो : social media

Kota Srinivasa Rao Died: तेलुगू सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता और बहुमुखी कलाकार कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने निवास पर लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। दुखद बात यह है कि दो दिन पहले ही उन्होंने अपना 83वां जन्मदिन मनाया था।उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री, राजनीतिक जगत और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कौन थे कोटा श्रीनिवास राव? एक नजर उनके जीवन पर

जन्म: 1942, कांकिपाडु, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश

फिल्म डेब्यू: 1978, 'प्रणाम खरीदू'

कुल फिल्में: 750 से अधिक (तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी)

राजनीतिक करियर: 1999-2004 विजयवाड़ा पूर्व विधानसभा से भाजपा विधायक

कोटा श्रीनिवास राव का जीवन केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने समाज सेवा और राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी रहा।

4 दशक लंबे करियर में निभाए हर तरह के किरदार

अपने 40 वर्षों से अधिक के करियर में कोटा श्रीनिवास राव ने विलेन के रूप में यादगार भूमिकाएं निभाई। इसके अलावा कॉमिक रोल्स में शानदार अभिनय किया। उन्होंने सीरियस और इमोशनल कैरेक्टर्स को जीवंत किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं आहा ना पेल्लांता!, प्रतिगतना, कैदी नंबर 786,शिवा और यमलीला। इन फिल्मों में उनके डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित: भारतीय सिनेमा में बड़ा योगदान

कोटा श्रीनिवास राव को 2015 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके चार दशक लंबे अमूल्य योगदान के लिए दिया गया था।इसके अलावा उन्हें कई राज्य स्तरीय अवार्ड्स,फिल्मफेयर साउथ अवार्ड्स और नंदी अवार्ड्स भी मिल चुके हैं।

NSIT
Nsmch

अभिनेता से विधायक तक का सफर

कोटा श्रीनिवास राव न केवल एक अभिनेता थे, बल्कि एक जागरूक जनप्रतिनिधि भी रहे। उन्होंने 1999 से 2004 तक विजयवाड़ा पूर्व विधानसभा से भाजपा के विधायक के रूप में काम किया।जनता की समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठाई।उनका यह सामाजिक योगदान भी उनके व्यक्तित्व को खास बनाता है।

तेलुगू इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

कोटा श्रीनिवास राव के निधन से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।तमाम बड़े सितारों और राजनीतिक नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।उनके फैंस जुबली हिल्स स्थित उनके निवास के बाहर अंतिम दर्शन के लिए जुटे हैं।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा कि तेलुगू फिल्म उद्योग के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी।