LATEST NEWS

  • Patna Fire News
  • Patna Fire News: पटना में सुबह-सुबह आग से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों में हड़कंप

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

KBC 17: 7 करोड़... KBC-17 के दूसरे सप्ताह में ही मिला पहला करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का दिया जवाब जानिए?

KBC 17: KBC के 17वें सीजन का आगाज हो गया है। 11 अगस्त से शुरु हुए शो को अपने दूसरे सप्ताह में ही करोड़पति मिल गया है। यही नहीं कंटेस्टेंट ने 7 करोड़ के सवाल की ओर भी रुख किया है...

 KBC 17
KBC 17 got its first crorepati - फोटो : social media

KBC 17: छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’का 17वां सीजन 11 अगस्त से शुरु चुका है। केबीसी 17 के दूसरे सप्ताह में ही शो को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। अगर इस कंटेस्टेंट ने 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया तो शो को दूसरे सप्ताह में ही 7 करोड़ रुपए का पहला विजेता मिल जाएगा। वहीं कंटेस्टेंट ने सही जवाब दिया या नहीं यह आपको आज रात 9 बजे पता चलेगा।  

केबीसी को मिला पहला करोड़पति

दरअसल, सोनी टीवी पर प्रसारित एक प्रोमो वीडियो के मुताबिक, उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने अमिताभ बच्चन के सामने शानदार खेल खेलते हुए 1 करोड़ रुपये की धनराशि जीत ली है। बिग बी ने हॉट सीट पर बैठे आदित्य को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इतना ही नहीं, आदित्य ने यहीं रुकने के बजाय 7 करोड़ रुपये के लिए पूछे जाने वाले आखिरी और 16वें सवाल का जवाब देने का जोखिम भी उठाया। 

7 करोड़ के सवाल का दिया जवाब?

हालांकि उन्होंने इसका सही उत्तर दिया या नहीं, इसका खुलासा 18 अगस्त के एपिसोड में होगा। इस जीत के साथ आदित्य न सिर्फ केबीसी 17 के पहले करोड़पति बने हैं, बल्कि अपने राज्य का नाम भी रोशन किया है। शो के इतिहास में अब तक कई प्रतिभागी 1 करोड़ की राशि जीत चुके हैं, लेकिन 7 करोड़ की धनराशि जीतने वाले बहुत कम खिलाड़ी रहे हैं।

2014 में रचा गया था इतिहास

गौरतलब है कि अब तक सबसे बड़ी जीत साल 2014 में केबीसी 8 के दौरान हुई थी। जब अचिन नरूला और उनके भाई सार्थक नरूला ने मिलकर 7 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता था। कुल मिलाकर, आदित्य कुमार की जीत से शो का रोमांच और ज्यादा बढ़ गया है और अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह 7 करोड़ रुपये जीतने का इतिहास भी रच पाएंगे।

NSIT
Nsmch