LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सास के साथ महाकुंभ पहुंची बॉलीवुड की कैटरीना कैफ उर्फ चिकनी चमेली! ट्रेडिशनल अवतार में आई नजर

कैटरीना कैफ इस बार महाकुंभ में पीच कलर का सूट पहने नजर आईं, और उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आया।

 सास के साथ महाकुंभ पहुंची बॉलीवुड की कैटरीना कैफ उर्फ चिकनी
कैटरीना कैफ- फोटो : SOCIAL MEDIA

Katrina Kaif In Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला अपने आखिरी पड़ाव में आ चुका है। इसके बावजूद लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. इस बीच नेता से लेकर अभिनेता भी महाकुंभ में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में पीछे नहीं हट रहें. अगर आज की बात करें तो सुबह-सुबह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने महाकुंभ मेला पहुंचकर संगम में डूबकी लगाई। इसके बाद आज ही बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ प्रयागराज पहुंची। जहां पर वो बेहद सादगी भरे में अंदाज में नजर आई। इससे जुड़ा फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा है।

कैटरीना कैफ इस बार महाकुंभ में पीच कलर का सूट पहने नजर आईं, और उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आया। वह अपनी सास के साथ इस धार्मिक यात्रा पर पहुंची हैं, और दोनों की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विक्की कौशल का महाकुंभ दौरा

इससे पहले, विक्की कौशल भी महाकुंभ में अपनी फिल्म छावा के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। विक्की ने महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद कहा था, "बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि हमें यहां आने का अवसर मिला।"

NSIT
Nsmch

सास-बहू की धार्मिक यात्राएं

यह पहली बार नहीं है जब विक्की कौशल की वाइफ  कैटरीना अपनी सास के साथ धार्मिक स्थान पर गई हैं। इससे पहले भी सास-बहू की जोड़ी शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने गई थी, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके अलावा कैटरीना कैफ की कई सारे फैमिली फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती है।