LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Shefali Jariwala Passes Away: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कहा अलविदा, 42 साल में निधन, पति पराग त्यागी का वीडियो वायरल

Shefali Jariwala Passes Away: शेफाली जरीवाला का कल रात (27 जून) मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। उन्हें पहले बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shefali Jariwala Passes Away
Shefali Jariwala Passes Away- फोटो : social media

Shefali Jariwala Passes Away: लोकप्रिय मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में अपने घर पर अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें आनन-फानन में अंधेरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शेफाली की मौत के बाद उनके पति पराग की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में पराग परेशान और दुखी होकर अस्पताल से बाहर निकलते दिख रहे हैं। 

अस्पताल स्टाफ ने की पुष्टि

अस्पताल के स्टाफ ने भी इस दुखद घटना की पुष्टि की है। फिलहाल उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। शेफाली जरीवाला साल 2002 में आए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’, कई अन्य म्यूजिक एलबम्स और ‘नच बलिए 5’ व ‘बिग बॉस 13’ जैसे रिएलिटी शोज में हिस्सा लेकर लोकप्रियता हासिल की।

Diarch GO


शोक की लहर 

उनके अचानक हुए निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक है। गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बहुत दुखी हूं, हमारी प्यारी स्टार और दोस्त शेफाली हमें छोड़कर चली गईं।” वहीं किकू शारदा ने पोस्ट किया, “यह चौंकाने वाली खबर है। वह हमेशा जीवन से भरपूर और मुस्कुराती रहती थीं। आपकी याद आएगी शेफाली।” एक्टर अली गोनी ने कहा, “शेफाली के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। ज़िंदगी वाकई अनप्रिडिक्टेबल है। RIP।” राजीव अदातिया और मोनालिसा सहित कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सोशल मीडिया पर फैंस भी उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

निजी जीवन और स्वास्थ्य

शेफाली की निजी ज़िंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने पहले हरमीत गुलजार से विवाह किया था, जो बाद में तलाक में समाप्त हुआ। फिर उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि बचपन में उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे और यह बीमारी उनकी जान भी ले सकती थी लेकिन उन्होंने लाइफस्टाइल में बदलाव और हिम्मत से इसे काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था।

NSIT
Nsmch