LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

एल्विश यादव ने "लाफ्टर शेफ्स 2" में दिया ऐसा हिंट जिसे सुनकर खुशी से झूम उठेंगे उनके फैेस, जानें शो के दौरान उन्होंने किस चीज का किया खुलासा?

लाफ्टर शेफ्स 2" में एल्विश यादव ने अपनी शादी का हिंट दिया, और भारती सिंह को 2025 में शादी में बुलाने की बात कही। शो में एल्विश की परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे भी हो रहे हैं।

एल्विश यादव ने "लाफ्टर शेफ्स 2" में  दिया ऐसा हिंट जिसे सुनक
Elvish Yadav- फोटो : social media

elvish yadav: लोकप्रिय यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने अपने चाहने वालों को "लाफ्टर शेफ्स 2" शो में बड़ा सरप्राइज दिया। एल्विश ने शो के दौरान अपनी शादी को लेकर इशारा किया और भारती सिंह को भी अपनी शादी में इनवाइट किया। यह जानकारी मिलने के बाद फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है।

एल्विश यादव ने शादी का किया जिक्र

"लाफ्टर शेफ्स 2" का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारती सिंह एल्विश से मजाक करते हुए कहती हैं, "2025 में तुम्हारी गर्लफ्रेंड से मिलना है, प्लीज मिलवा दे।" इस पर एल्विश यादव ने हंसते हुए जवाब दिया, "2025 में शादी में बुलाऊंगा आपको।" इस बात पर भारती सरप्राइज हो गईं, और बाकी सितारे भी मुस्कुराते दिखे।

शो में जमकर हो रहा है एंटरटेनमेंट

शो "लाफ्टर शेफ्स 2" में एंटरटेनमेंट और हंसी-मजाक का खूब तड़का लगाया जा रहा है। इस शो में रुबीना दिलैक, मन्नारा चोपड़ा, अब्दू रोजिक, और एल्विश यादव जैसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज भी दिखाई दे रहे हैं। एल्विश यादव और अब्दू की जोड़ी फैंस के बीच काफी हिट हो रही है, और दोनों साथ में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

शो की थीम

"लाफ्टर शेफ्स 2" में सेलेब्रिटीज को जोड़ियों में काम करना होता है, जहां उन्हें एक डिश तैयार करनी होती है और साथ ही एंटरटेनमेंट का भी डोज देना होता है। शो के कंटेस्टेंट्स जैसे अंकिता लोखंडे, कृष्णा अभिषेक, विक्की जैन, और राहुल वैद्य दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। शो टीआरपी रेटिंग्स में भी टॉप पर है और दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

एल्विश की पर्सनल लाइफ बनी चर्चा का विषय

हालांकि एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखते हैं, लेकिन शो में उन्होंने खुलासा किया कि वे रिलेशनशिप में हैं। फैंस को अब 2025 में उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि एल्विश ने शादी का इशारा देकर सभी को हैरान कर दिया है।