LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन: युवराज सिंह, सोनू सूद और नेहा शर्मा समेत कई दिग्गजों की 1,000 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, एक्टर सोनू सूद, नेहा शर्मा और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती सहित कई हस्तियों की संपत्तियां जब्त कर लीं।

सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन: युवराज सिंह, सोनू सूद और

Mumbai - प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1xbet सट्टेबाजी ऐप मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, एक्टर सोनू सूद, नेहा शर्मा और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती सहित कई हस्तियों की संपत्तियां जब्त कर लीं। आरोप है कि इन सितारों ने सट्टेबाजी ऐप का प्रमोशन किया और बदले में अवैध तरीके से भुगतान प्राप्त किया।

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई 

सूत्रों के अनुसार, फेडरल प्रॉब एजेंसी ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत अंतरिम आदेश जारी करते हुए इन संपत्तियों को कुर्क किया है। यह कार्रवाई उन सेलेब्स पर की गई है जिन्होंने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xbet का प्रमोशन किया था। ED का मानना है कि प्रमोशन के बदले मिली रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए घुमाया गया था। जब्त की गई कुल संपत्तियों की अनुमानित कीमत 1,000 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

किसकी कितनी संपत्ति हुई जब्त? 

ED द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, क्रिकेटर युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपए, सोनू सूद की करीब 1 करोड़ रुपए और एक्ट्रेस नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा, पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती (59 लाख), रॉबिन उथप्पा (8.26 लाख), बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा (47 लाख) और मॉडल उर्वशी रौतेला की मां (2.02 करोड़) की संपत्तियों पर भी कार्रवाई हुई है।

पहले भी निशाने पर रहे हैं क्रिकेटर 

बता दें कि सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ ED का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इससे पहले एजेंसी ने पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की भी करीब 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। इन सभी हस्तियों से एजेंसी पहले ही पूछताछ कर चुकी थी, जिसके बाद अब ठोस वित्तीय कार्रवाई (Asset Attachment) शुरू की गई है।


NSIT
Nsmch