LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Dipika Kakar cancer: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री को हुआ स्टेज 2 लिवर कैंसर! इस्टांग्राम पर दी जानकारी, इस फेमस शो की थी एक्टर

Dipika Kakar cancer: दीपिका के इस खुलासे के बाद फैंस और इंडस्ट्री के साथी सितारों की तरफ से ढेरों प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर आने लगीं।

Dipika Kakar cancer:
दीपिका कक्कड़ को हुआ कैंसर!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dipika Kakar cancer: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, जिन्होंने ससुराल सिमर का जैसे सुपरहिट शो से लाखों दिलों में जगह बनाई, आज एक कठिन जीवन संघर्ष से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है।

इस खबर को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक भावनात्मक पोस्ट में साझा किया। उन्होंने लिखा मेरे पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के लिए अस्पताल जाना और फिर पता लगाना कि यह लिवर में एक टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है... यह हमारे जीवन का सबसे कठिन समय रहा है।

सोशल मीडिया पर प्यार और समर्थन की लहर

दीपिका के इस खुलासे के बाद फैंस और इंडस्ट्री के साथी सितारों की तरफ से ढेरों प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर आने लगीं। उनके पति शोएब इब्राहिम, जो खुद भी एक टीवी अभिनेता हैं, लगातार अपने व्लॉग्स और इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से फैंस को अपडेट दे रहे हैं।शोएब ने बताया दीपिका बेटे को दूध पिलाते समय अचानक बीमार पड़ीं, और यहीं से लक्षण सामने आने लगे। उन्हें तेज बुखार और पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।”

NSIT
Nsmch

इलाज की स्थिति: सर्जरी से लेकर PET स्कैन तक

शुरुआत में डॉक्टरों ने ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की योजना बनाई, लेकिन PET स्कैन रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सर्जरी को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया।यह दर्शाता है कि टीम इलाज को लेकर सतर्क और गहन अध्ययन के बाद ही निर्णय ले रही है। दीपिका फिलहाल घर लौट चुकी हैं और चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

दीपिका: केवल अभिनेत्री नहीं, एक फाइटर भी

सभी मुश्किलों के बावजूद दीपिका का आत्मविश्वास गजब का है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से सकारात्मक हूं, इसका सामना करने और इससे और मजबूत होकर बाहर निकलने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं, इंशाअल्लाह!यह बयान सिर्फ एक मां और पत्नी की मजबूती नहीं दर्शाता, बल्कि उन हजारों कैंसर पीड़ितों के लिए प्रेरणा है जो अपने जीवन की इस कठिन जंग से जूझ रहे हैं।