LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Bollywood News: देश के सबसे बड़े सुपरस्टार Rajnikant की ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार खत्म, जानें नया अपडेट

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार रजनीकांत 74 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं और अब वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल ‘जेलर 2’ के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Bollywood News

Bollywood News: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और अब फैंस इसके सीक्वल ‘जेलर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले हफ्ते से ‘जेलर 2’ की शूटिंग शुरू होने वाली है।

चेन्नई से होगी शूटिंग की शुरुआत

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ की शूटिंग इस महीने के अगले हफ्ते से शुरू होगी। इसकी शुरुआत चेन्नई से होगी, जिसके बाद फिल्म की टीम गोवा और तमिलनाडु के थेनी में भी शूटिंग करेगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

रजनीकांत फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे

‘जेलर’ में रजनीकांत ने मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर वह इसी दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल और शिव राजकुमार के अहम किरदार निभाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिल्म के निर्देशक और प्रोडक्शन टीम

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहली फिल्म भी बनाई थी। वहीं, इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है।

NSIT
Nsmch

‘जेलर’ ने की थी 600 करोड़ की कमाई

साल 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 600 करोड़ रुपये के पार चला गया था। यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी।

अब जब मेकर्स ने ‘जेलर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है, तो फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है और जल्द ही इसके ट्रेलर और रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है।