LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

50 की उम्र में प्यार: बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने उम्र को इश्क के आड़े नहीं आने दिया

जानिए उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन्होंने 50 की उम्र में प्यार को फिर से पाया। आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, आशीष विद्यार्थी समेत कई हस्तियां जिन्होंने उम्र को प्यार के आड़े नहीं आने दिया।

50 की उम्र में प्यार: बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने उम्र को इश्क
Bollywood celebs - फोटो : social media

Bollywood celebs love at 50: बॉलीवुड सेलेब्स ने यह साबित कर दिया है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। 50 की उम्र पार करने के बाद भी कई सितारों ने इश्क किया और अपने रिश्तों को खुलकर स्वीकार भी किया। यहां उन सेलेब्स की बात करेंगे जिन्होंने उम्र को परे रखते हुए प्यार पाया और अपनी जिंदगी में खुशियों को जगह दी।

आमिर खान

आमिर खान हाल ही में फिर से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे बेंगलुरु की एक लड़की, जिसका नाम गौरी बताया जा रहा है, को डेट कर रहे हैं। हालांकि आमिर ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे इस रिश्ते को लेकर सीरियस हैं।

Diarch GO

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद, उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट किया। अब मलाइका सिंगल हैं, लेकिन उनकी लव लाइफ ने उन्हें काफी समय तक चर्चा में बनाए रखा।

आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में सभी को चौंकाते हुए दूसरी शादी की। उन्होंने रुपाली बरुआ से शादी की और वे अपनी इस नई जिंदगी को खुलकर जी रहे हैं। आशीष और उनकी पत्नी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

NSIT
Nsmch

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने तीन असफल शादियों के बाद, 2016 में परवीन दोसांज से शादी की। उनके और परवीन के बीच 30 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन इस अंतर को उन्होंने कभी भी अपने प्यार के आड़े नहीं आने दिया।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की। 65 साल की उम्र में भी वे अपने पति के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, और वे अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन ने 52 साल की उम्र में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की। उनकी जोड़ी काफी चर्चित है, और वे दोनों अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जीते हैं। मिलिंद और अंकिता की फिटनेस और प्यार की कहानियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।