LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

नरगिस फाखरी ने अमेरिका बेस्ड एंटरप्रेन्योर टोनी बेग से की गुप-चुप शादी, जानिए कौन हैं उनके पति?

नरगिस फाखरी ने अमेरिका बेस्ड एंटरप्रेन्योर टोनी बेग से गुप-चुप शादी कर ली है। जानिए उनके पति टोनी बेग कौन हैं और उनकी सफलता की कहानी।

 नरगिस फाखरी ने अमेरिका बेस्ड एंटरप्रेन्योर टोनी बेग से की ग
Nargis Fakhri - फोटो : social media

Nargis fakhri tony beg secret wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अमेरिका बेस्ड एंटरप्रेन्योर टोनी बेग से गुप-चुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, नरगिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे शादी की अटकलें और भी बढ़ गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह शादी पिछले वीकेंड कैलिफोर्निया के एक महंगे होटल में हुई थी, और अब यह कपल स्विट्जरलैंड में अपने हनीमून का आनंद ले रहा है।

कौन हैं नरगिस फाखरी के हसबैंड टोनी बेग?

टोनी बेग का जन्म कश्मीर में हुआ था और वह एक सफल बिजनेसमैन और इनवेस्टर हैं। टोनी, डियोज़ ग्रुप के प्रेजिडेंट हैं और कई कंपनियों का सुपरविजन करते हैं, जिनमें एलानिक, 8हेल्थ, और ओएसिस अपैरल शामिल हैं। उन्होंने मेलबर्न की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए किया है और 2006 में अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। टोनी, भारतीय टेलीविजन निर्माता जॉनी बेग के भाई हैं और उनके पिता, शकील अहमद बेग, जम्मू और कश्मीर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रह चुके हैं।

शादी का समारोह और हनीमून

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरगिस और टोनी ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा था। यह इवेंट सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों के बीच आयोजित हुआ, जिसमें किसी को भी शादी की तस्वीरें खींचने की इजाजत नहीं दी गई थी। हालांकि, शादी के बाद टोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नरगिस के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिससे इस खबर को और बल मिला। सोशल मीडिया पर उनकी शादी के वेन्यू और वेडिंग केक की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा अब अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड में है, जहां से वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

नरगिस फाखरी का करियर और आगे की योजनाएं

नरगिस फाखरी, जो मूल रूप से अमेरिका से हैं. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म रॉकस्टार से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें मद्रास कैफे, फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो, अज़हर, और ढिशूम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नरगिस और टोनी ने तीन साल तक डेटिंग की थी। अब, शादी के बाद, नरगिस हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 और हाउसफुल 5 में नजर आएंगी। फैंस बेसब्री से उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन को कैसे बैलेंस करती हैं।

NSIT
Nsmch