LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार कहे जाने वाले अक्षय ने महाकुंभ 2025 में संगम में लगाई डुबकी, CM योगी आदित्यनाथ के इंतजाम की कि तारीफ

अक्षय कुमार ने महाकुंभ 2025 में संगम में डुबकी लगाई और सीएम योगी आदित्यनाथ के इंतजाम की तारीफ की। जानें अक्षय के लुक और आगामी फिल्मों की जानकारी।

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार कहे जाने वाले अक्षय ने महाकुंभ 2025
अक्षय कुमार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Akshay Kumar In Mahakumbh: हिंदी फिल्म जगत के सुपरस्टार अक्षय कुमार उर्फ खिलाड़ी कुमार ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले 2025 में शिरकत की। इस दौरान संगम घाट पर डुबकी भी लगाई। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पजमा पहन रखा था। उनके आगमन पर पुलिस प्रशासन ने उनके लिए सुरक्षा इंतजाम किए।  

अक्षय कुमार ने किया इंतजामों की तारीफ

अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "बहुत ही मजा आया। बहुत बढ़िया इंतजाम हैं।" उन्होंने योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा, "इतने अच्छे इंतजाम किए गए हैं। मैं सभी पुलिसवालों और वर्करों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने सबका ध्यान रखा है।"

Diarch GO

महाकुंभ में बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं

अक्षय कुमार ने महाकुंभ में आए प्रमुख हस्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार अंबानी, अडानी और बड़े अभिनेता भी महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने 2019 के कुंभ की तुलना करते हुए कहा कि पहले लोग गठरी लेकर आते थे, लेकिन अब बड़े लोग इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं।

अक्षय कुमार का लुक और भीड़ का उत्साह

अक्षय कुमार ने महाकुंभ में सफेद कुर्ता-पजामा पहन रखा था, जो उनकी सादगी को दर्शाता है। जब अक्षय डुबकी लगाने संगम पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। अक्षय कुमार से पहले कई बड़े सितारे जैसे तमन्ना भाटिया, अनुपम खेर, विक्की कौशल भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

NSIT
Nsmch

अक्षय कुमार के आगामी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे, जिसमें वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट्स में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं जैसे:

केसरी चैप्टर 2

जॉली एलएलबी 3

हाउसफुल 5

भूत बंगला

वेलकम टू जंगल