LATEST NEWS

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

Bigg Boss: बिग बॉस फैंस को लगा बड़ा झटका, मेकर्स ने शो बंद करने का लिया फैसला, अब नहीं आएगा ये सीजन

Bigg Boss: Bigg Boss के मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। मेकर्स ने शो बंद करने का फैसला लिया है। अब अगला सीजन नहीं आएगा। शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने स्पष्ट किया है कि मेकर्स ने ओटीटी वर्जन को बंद करने का फैसला लिया है।

बिग बॉस
बंद हुआ बिग बॉस ओटीटी- फोटो : social media

Bigg Boss: रियलिटी शो बिग बॉस के करोड़ों फैंस हैं। बिग बॉस की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने OTT पर भी बिग बॉस को रिलीज किया। लेकिन अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। मेकर्स ने बिग बॉस OTT को बंद करने का फैसला लिया है। जो फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी अनुसार बिग बॉस OTT का चौथा सीजन अब नहीं बनाया जाएगा। शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने स्पष्ट किया है कि मेकर्स ने ओटीटी वर्जन को बंद करने का फैसला लिया है।

बंद हुआ बिग बॉस OTT 

दरअसल, मेकर्स का मानना है कि हिंदी में एक ही फॉर्मेट के दो शो चलाने की जरूरत नहीं है। अब जब मेन बिग बॉस टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक साथ स्ट्रीम हो रहा है, तो अलग से ओटीटी वर्जन चलाना व्यावहारिक नहीं है। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार जैसे मजबूत प्लेटफॉर्म्स पर शो को पहले से ही जबरदस्त दर्शक मिल रहे हैं। ऋषि नेगी के मुताबिक, टीवी और डिजिटल ऑडियंस भले ही अलग-अलग हो, लेकिन बिग बॉस का मेन वर्जन इस अंतर को पाटने में सफल रहा है। इसी वजह से मेकर्स ने बिग बॉस OTT को बंद करने का निर्णय लिया।

अनिश्चितकाल के लिए हुआ कैंसिल

बिग बॉस की रिपोर्ट के अनुसार, Bigg Boss OTT हिंदी को अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल कर दिया गया है। मेकर्स ने तय किया है कि आगे से हिंदी में सिर्फ एक ही बिग बॉस शो बनाया जाएगा, जिसे दर्शक टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। मेकर्स नहीं चाहते कि दर्शक टीवी या डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीमित रहें, बल्कि दोनों जगह एक ही शो का अनुभव लें ठीक उसी तरह, जैसा बिग बॉस 19 के दौरान देखने को मिला था।

OTT के तीन सीजन, अलग-अलग होस्ट और विनर

बिग बॉस OTT सीजन 1 को करण जौहर ने होस्ट किया था और इसकी विजेता दिव्या अग्रवाल बनी थीं। सीजन 2 सलमान खान की मेजबानी में हुआ, जिसमें एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती। वहीं बिग बॉस OTT 3 को अनिल कपूर ने होस्ट किया था और सना मकबूल विनर रहीं। इसके बाद चौथे सीजन की तैयारी थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

खत्म नहीं हुआ है सफर 

हालांकि, बिग बॉस का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है। हिंदी के अलावा अब शो को अन्य भाषाओं और माइक्रो मार्केट्स तक ले जाने की तैयारी है। इस साल बिग बॉस बांग्ला लॉन्च किया जाएगा, जबकि भोजपुरी और पंजाबी वर्जन की भी घोषणा हो चुकी है। यानी भले ही OTT वर्जन बंद हो गया हो, लेकिन बिग बॉस का सफर अभी जारी रहेगा।