LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

संगीत जगत में सन्नाटा: अरिजीत सिंह ने किया सिंगिंग से संन्यास का ऐलान; फैंस बोले- 'यकीन करना मुश्किल'

संगीत जगत में सन्नाटा: अरिजीत सिंह ने किया सिंगिंग से संन्या

Mumbai : अपनी मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दी है। सुपरहिट गानों की झड़ी लगाने वाले अरिजीत ने आधिकारिक तौर पर अपने सिंगिंग करियर से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले को सार्वजनिक किया, जिसके बाद उनके चाहने वालों में निराशा और हैरानी का माहौल है।

"मैं अब कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा"

अरिजीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा: "हेलो, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का धन्यवाद। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं बतौर प्लेबैक सिंगर अब कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं। यह बहुत ही शानदार जर्नी थी।"

सोशल मीडिया पर टूटा फैंस का दिल

अरिजीत के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे 'प्रैंक' बता रहा है तो कोई उनकी आईडी हैक होने की दुआ मांग रहा है। एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड गानों में आपकी आवाज न हो, इस बात पर यकीन करना नामुमकिन है।" वहीं एक अन्य प्रशंसक ने कॉमेडियन जाकिर खान का जिक्र करते हुए लिखा, "पहले जाकिर खान और अब अरिजीत भाई, आखिर मनोरंजन जगत में चल क्या रहा है?"

ब्रेक लेने वाले सितारों की बढ़ती फेहरिस्त

अरिजीत सिंह से पहले हाल ही में कई बड़े कलाकारों ने ब्रेक की घोषणा की है:

  • नेहा कक्कड़: उन्होंने हाल ही में अपनी जिम्मेदारियों और रिश्तों के लिए कुछ समय का ब्रेक लेने की बात कही थी।

  • जाकिर खान: मशहूर कॉमेडियन ने स्वास्थ्य कारणों के चलते कॉमेडी से 5 साल का लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया था।

NSIT
Nsmch

शून्य से शिखर तक का सफर

अरिजीत सिंह ने अपना पहला गाना साल 2009 में फिल्म 'मर्डर 2' के लिए रिकॉर्ड किया था, हालांकि उनकी पहचान साल 2011 में रिलीज हुए गाने 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' से बनी। इस गाने के ट्रेंड होने के बाद अरिजीत रातों-रात स्टार बन गए थे। जाते-जाते उनके प्रशंसकों के लिए एक राहत की खबर यह है कि सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गानों में अरिजीत सिंह की आवाज आखिरी बार सुनाई देगी।