LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

Alia Bhatt News: आलिया भट्ट ने लिया चौंकाने वाला फैसला! इंस्टाग्राम से हटा दी इसकी फोटो, वजह जान चौंक जाएंगे आप

आलिया भट्ट ने बेटी राहा की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी हैं, जिसमें उसका चेहरा दिख रहा था। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद लिया यह बड़ा फैसला?

 Alia Bhatt News: आलिया भट्ट ने लिया चौंकाने वाला फैसला! इंस
Alia Bhatt - फोटो : social media

 Alia Bhatt News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने राहा कपूर रखा। राहा के जन्म के बाद से ही वह एक पॉपुलर स्टार किड बन गई हैं, जिनकी एक झलक के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। हालांकि, अब फैंस को राहा की तस्वीरें देखना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आलिया ने एक बड़ा फैसला लिया है।

राहा की तस्वीरें हटाईं

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राहा की कुछ तस्वीरें हटा दी हैं, जिनमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा था। इन तस्वीरों में जामनगर और रणबीर-आलिया की पेरिस ट्रिप की फोटोज भी शामिल थीं। अब आलिया के सोशल मीडिया पर राहा की सिर्फ उन्हीं तस्वीरों को छोड़ा गया है, जिनमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है, लेकिन फैंस ने आलिया के इस कदम का समर्थन भी किया।

Diarch GO

क्या सैफ अली खान के हमले ने प्रभावित किया फैसला?

इससे पहले भी आलिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी से राहा की तस्वीरें लेने से मना कर रही थीं। वहीं, राहा की दादी नीतू कपूर ने भी कुछ समय पहले पैपराजी से राहा की फोटोज न लेने की अपील की थी। माना जा रहा है कि आलिया ने यह बड़ा फैसला सैफ अली खान पर हुए हालिया हमले को ध्यान में रखकर लिया है।

सैफ अली खान पर हुआ था हमला

जनवरी 2025 में करीना कपूर के पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू से हमला किया था। सैफ अपने बेटे जेह को घुसपैठिए से बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस घटना ने बॉलीवुड के अन्य सितारों को भी सतर्क कर दिया है, और संभवतः आलिया ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है।

NSIT
Nsmch