LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Sonu Sood Wife Accident : अभिनेता सोनू सूद की पत्नी का हादसा, ट्रक से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Sonu Sood Wife Accident
Sonu Sood Wife Accident- फोटो : news4nation

Sonu Sood Wife Accident : अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। हादसा मुंबई-नागपुर हाईवे का बतया जा रहा है जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।  बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद सोनू सूद तुरंत नागपुर रवाना हो गए। हादसे में उनके भांजे और बहन को भी चोटें आईं। सोनाली और उनके भांजे को नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वे 72 घंटे तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। सोनू सूद पत्नी के पास नागपुर पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये एक्सीडेंट मुंबई नागपुर हाईवे के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर के लिए रवाना हो गए थे। बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, उनकी बहन का बेटा यानी भांजा और उनकी बहन मौजूद थे। एक ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, यह दुर्घटना सोमवार देर रात की है। कार में सोनाली सूद, उनकी बहन और भांजा सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी की जान को खतरा नहीं है।

अभिनेता सोनू सूद के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल अस्पताल में उनके साथ हैं।’ अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सोनाली और उनके भांजे की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, सोनाली की बहन को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

कौन है सोनू सूद की पत्नी

सोनाली सूद पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं, लेकिन वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहना पसंद करती हैं। सोनू सूद और सोनाली की शादी 1996 में हुई थी, और उनके दो बेटे अयान और ईशांत हैं। सोनाली सूद नागपुर में पढ़ाई कर रही थीं जब उनकी मुलाकात सोनू सूद से हुई थी। उस समय सोनू इंजीनियरिंग कर रहे थे और सोनाली एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों की प्रेम कहानी फिल्मों में आने से पहले ही शुरू हो गई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद, 25 सितंबर 1996 को दोनों शादी के बंधन में बंधे।

NSIT
Nsmch