LATEST NEWS

  • लगातार चौथी बार  जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
  • लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार,

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

कहना क्या चाहते हो! थ्री इडियट्स में प्रोफेसर बने अच्युत पोतदार का निधन, सेना में कैप्टेन की संभाली जिम्मेदारी

bollywood news - आमिर खान की सुपरहिट थ्री इडियट्स में प्रोफेसर की भूमिका निभानेवाले एक्टर अच्युत पोतदार का आज सुबह निधन हो गया। वह 91 साल के थे

कहना क्या चाहते हो! थ्री इडियट्स में प्रोफेसर बने अच्युत पोत

Mumbai - आमिर खान की सुपरहिट थ्री इडियट्स में प्रोफेसर की भूमिका निभानेवाले एक्टर अच्युत  पोतदार का आज सुबह निधन हो गया। वह 91 साल के थे। हालांकि उनके निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है। एक्टर को उम्र संबंधित दिक्कतों के चलते कुछ समय पहले ही मुंबई के ठाणे स्थित हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज ही होने की बात कही जा रही है।

44 साल से फिल्मों में सक्रिय

अच्युत पोतदार ने करियर की शुरुआत में अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्ध सत्य जैसी फिल्मों में काम किया था। 44 साल के एक्टिंग करियर में अच्युत पोतदार ने 125 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों, 95 टीवी शो, 26 प्ले और 45 एड में काम किया है। जिनमें प्रमुख रूप से 3 इडियट्स, रंगीला, इश्क, हम साथ-साथ हैं, लगे रहो मुन्ना भाई और दबंग 2 जैसी कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में शामिल है। तेजाब, राजू बन गया जेंटलमैन, चमत्कार, दामिनी, दिलवाले, गुंडाराज, इश्क, वास्तव, रिश्ते, दिल है तुम्हारा, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, भूतनाथ, आर राजकुमार जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

आर्मी में रहे कैप्टेन

22 अगस्त 1934 में जबलपुर, मध्यप्रदेश में जन्मे अच्युत पंडित कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद रीवा में प्रोफेसर बने थे। इसके बाद वो इंडियन आर्मी में शामिल हुए और 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने 25 सालों तक इंडियन ऑयल में बतौर एग्जीक्यूटिव नौकरी की और 1992 में रिटायर हुए।

इंडियन ऑयल में की नौकरी

इंडियन ऑयल में नौकरी करते हुए ही अच्युत ने नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया था। बेहतरीन अभिनय की बदौलत उन्हें पहले टीवी शोज और फिर हिंदी फिल्मों में काम मिलने लगा। विधु विनोद चोपड़ा की लगभग हर फिल्म में अच्युत का होना तय माना जाता था।

NSIT
Nsmch

थ्री इडियट्स के डायलॉग से हुए फेमस

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में अच्युत पोतदार ने प्रोफेसर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका डायलॉग ‘कहना क्या चाहते हो’ काफी पॉपुलर रहा और इसके मीम आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।